मेगन मार्कल ने खुद बंद किया अपनी गाड़ी का दरवाजा, तो इंटरनेट पर होने लगे चर्चे

डचेस ऑफ ससेक्स और पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल अपनी रॉयल ड्यूटी और फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। मेगन एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार का कारण आपको हैरान कर देगा। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल अपनी गाड़ी का दरवाजा खुद बंद करने को लेकर चर्चा में हैं।

लंदन। डचेस ऑफ ससेक्स और पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल अपनी रॉयल ड्यूटी और फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। मेगन एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार का कारण आपको हैरान कर देगा। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल अपनी गाड़ी का दरवाजा खुद बंद करने को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर मेगन की इस बात को लेकर काफी चर्चे हैं। कई लोगों ने तो इसे रॉयल प्रोटोकल तोड़ना बताया।

Meghan Markle

मंगलवार को अपने पहले सोलो इवेंट में पहुंची मेगन मार्कल को क्या मालूम था कि उनकी एक छोटी सी बात के ब्रिटेन में बड़े चर्चे हो जाएंगे। मेगन मार्कल जब लंदन में अपनी महंगी गिविंची ड्रेस में रॉयल एकैडमी ऑफ आर्ट्स के लिए पहुंची, तो उन्हें रिसीव करने एक व्यक्ति पहुंचा। मेगन ने उससे बात की और फिर अपनी गाड़ी का दरवाजा खुद ही बंद कर दिया। मेगन की ये बात जैसे आग की तरह हर जगह फैल गई और थोड़ी ही देर में हर जगह उनके चर्चे होने लगे।

ये भी पढ़ें: पेट निकलवाने से पहले मरीज ने की चिकन बिरयानी की डिमांड, उसके बाद हुई सर्जरी

कई लोगों ने कहा कि ऐसा कर मेगन ने रॉयल प्रोटोकॉल तोड़ा है। ब्रिटेन की रॉयल फैमिली के लिए गाड़ी का दरवाजा कोई अन्य व्यक्ति ही खोलता और बंद करता है। ऐसे में मेगन ने जब अपनी गाड़ी का दरवाजा खुद बंद किया तो इंटरनेट पागल हो गया। हालांकि एक ब्रिटिश जर्नलिस्ट का कहना है कि मेगन ने ऐसा कर कोई रॉयल प्रोटोकॉल नहीं तोड़ा है। पत्रकार विलियम हैनसम ने कहा कि सुरक्षा कारणों से रॉयल लोगों के लिए कोई और व्यक्ति दरवाजा खोलता और बंद करता है।

मेगन के दरवाजा बंद कर कोई प्रोटोकॉल नहीं तोड़ा है, ये बस उनका अच्छा व्यवहार है। वहीं कई लोगों को मेगन की ये बात काफी अच्छी लगी। उन्होंने मेगन को जमीन से जुड़ी हुई शख्सियत बताया।

ये भी पढ़ें: समोसा 'चोरी' करते हुए कैमरे में कैद हुए ब्रिटेन के राजा हैरी, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+