4 साल की बच्ची को बचाने के लिए 94 मिनट में औरंगाबाद से मुंबई पहुंचा दिल
ठाणे। मुंबई में शनिवार को फोर्टिस हॉस्पिटल में हार्ट का ट्रांसप्लांट किया गया। लेकिन इसमें सबसे खास बात यह थी कि जिंदा हार्ट को मुंबई से 323.5 दूर औरंगाबाद से एक घंटे 34 मिनट यानि 94 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल के मुंबई पहुंचने के बाद इसे 4 साल की लड़की में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल से बयान जारी किया गया कि ऑपरेशन सफल रहा। लड़की फिलहाल अस्पताल की निगरानी में है।

औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल में एक रोड एक्सीडेंट में मृत 13 वर्षीय बच्चे का दिल संरक्षित किया गया था। शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल से इस दिल को दोपहर 1.50 बजे औरंगाबाद एयरपोर्ट के लिए निकाला गया। महज चार मिनट में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए 4.8 किमी की दूरी तय की गई।
इसके बाद एक चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए 3:05 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर दिल पहुंचा, जहां से इसे 19 मिनट में 18 किलोमीटर दूर फोर्टिस अस्पताल में एक ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंचाया गया। फोर्टिस अस्पातल में दिल 3.24 बजे पहुंच गया।
जिस युवक का दिल औरंगबाद से मुंबई पहुंचाया गया वह प्रतीक वाहुलकर नाम के 15 साल के लड़के का था। जिसकी सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल से गिरने से 19 जून को मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications