स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश के सभी राज्यों में कोरोना के केस कम हुए लेकिन केरल और मिजोरम ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली। कोरोना के मामले भले ही अब देश में कम हो रहे हैं। लेकिन देश के कुछ राज्यों में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में सिर्फ केरल और मिजोरम राज्य में कोरोना के केसों में बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि देश के बाकी 34 राज्यों में कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। इनमें से 16 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इसके अलावा 4 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 96-99 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Corona Case, Positivity Rate में कमी, जानें पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
      health ministry said decrease in case of coronavirus but kerala and mizoran raise concern

      मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि, पिछले कुछ दिनों में देश में कोविड मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है। पिछले एक हफ्ते में प्रतिदिन औसत मामलों की संख्या 2.04 लाख है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि कोविड के दौर में सर्जरी करवाने को लेकर एम्स की तरफ से की गई स्टडी के मुताबिक 53 सर्जरी में से 32 में रीजनल अनेस्थिसिया जबकि 21 में जनरल एनेस्थीसिया दिया गया। 21 सर्जरी में कोई समस्या नहीं देखी गई. इस दौरान 17 लोग ठीक हुए जबकि 4 की मौत हुई।

      डाटा बताते हैं कि मौत कोविड को लेकर नहीं हुई। कोविड के मरीज को लेकर पहले कहा गया था कि सर्जरी कुछ वक्त तक अवॉइड करें पर इस एनालिसिस में ये पाया गया है कि कोविड की वजह से इस नए वेरिएंट में सर्जरी टालने की जरूरत नहीं है।

      वहीं शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश के 11 राज्यों में स्कूल पूरी तरह से खुल गए हैं। वहीं 9 राज्यों में अभी स्कूल बंद हैं। इसके अलावा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि स्कूलों को फिर से खोलने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सीखने के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के लिए संशोधित दिशानिर्देश राज्य को दिये गए हैं। राज्यों को यह तय करने के लिए कि क्या स्कूलों को फिजिकल कक्षाओं में भाग लेने के लिए छात्रों के माता-पिता की सहमति लेने की आवश्यकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+