कोरोना वैक्सीन के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं, दिसंबर तक पूरी आबादी को लग जाएगा टीका: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली, जून 01: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद वर्तमान स्थिति और हालातों के साथ देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण और वैक्सीन की कमी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां रोजाना 5 हजार से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं 28 अप्रैल से 4 मई के बीच देश में 531 ऐसे जिले थे, जहां रोज 100 से अधिक मामले दर्ज हो रहे थे, अब उन जिलों की संख्या घटकर 295 रह गई हैं।

Recommended Video

    Health Ministry ने कहा- Corona Vaccine के Schedule में कोई बदलाव नहीं | Covishield | वनइंडिया हिंदी
     Union Health Ministry

    संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 3 मई को देश में 17.13% थे अब वह सिर्फ 6.73% रह गए हैं। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। आज एक दिन में देश में 1.3 लाख सक्रिय मामलों में कमी देखने को मिली है। वहीं 16-22 फरवरी के बीच प्रतिदिन देश में 7.7 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे थे। अब हम लगभग 20 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं। अब तक हम देश में कुल 34.67 करोड़ टेस्ट कर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में पॉजिटिविटी रेट 6.62% दर्ज की गई है। देश में 34 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी हो रही है।

    वहीं एक्टिव केस के बारे में बताते हुए लव अग्रवाल ने कहा कि एक्टिव केस में 50 फीसदी की कमी आई है। एक दिन में एक्टिव केस में 1.3 लाख की कमी आई है। उन्होंने बताया कि देश में संक्रमण में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 1,27,000 मामले सामने आए हैं। 28 मई से देश में 2 लाख से कम मामले सामने आ रहे हैं। अब ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 92% हो गई है।

    इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए बताया कि देश में कुल 21.60 करोड़ वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को 1.67 करोड़, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को 2.42 करोड़, 45+ आयु वर्ग के लोगों को 15.48 करोड़ जबकि 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 2.03 खुराक दी गई है।

    वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविशील्ड खुराक के कार्यक्रम में बिल्कुल कोई बदलाव नहीं है। यह केवल दो खुराक होगी। कोविशील्ड की पहली खुराक देने के बाद 12 सप्ताह के बाद दूसरी खुराक दी जाएगी। कोवैक्सीन पर भी यही शेड्यूल लागू है। इसके साथ ही वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर बलराम भार्गव ने बताया कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जुलाई के मध्य या अगस्त तक, हमारे पास प्रति दिन 1 करोड़ लोगों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त खुराक होगी। हमें दिसंबर तक पूरी आबादी का टीकाकरण करने का भरोसा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+