गांवों में बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एसओपी, स्क्रीनिंग और आइसोशलन पर फोकस

Health Ministry SOP, Corona in villages, coronavirus, deaths from corona, गांवों में कोरोना, कोरोना वायरस, कोरोना से मौत,

नई दिल्ली, मई 16: देश में कोरोना की दूसरी लहर नए मामलों के साथ बढ़ती जा रही है। रोजाना सामने आ रहे 3 लाख से ज्यादा केस सरकारों की चिंता बढ़ा रहे हैं। वहीं इस खतरनाक वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अब यह वायरस शहरों से गांवों की ओर तबाही मचाने के लिए प्रवेश कर रहा है। ऐसे में स्थिति पर नजर रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने शहरी, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन पर एसओपी जारी की है।

Recommended Video

    Coronavirus India: Rural और Tribal Areas के लिए New Guidelines जारी | वनइंडिया हिंदी
    Health Ministry issues SOP

    इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के बढ़ते गांवों और आदिवासी इलाकों में प्रसार को रोकने के लिए प्राइमरी लेवल पर हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूर करने की आवश्यकता है। मंत्रालय की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में कोरोना वायरस के बीच उपायों के बीच ग्रामीण स्तर पर कोविड के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के लिए निगरानी, स्क्रीनिंग, घर और समुदाय आधारित आइसोलेशन और योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

    आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर अब शहरों के बाद गांवों में भी अपना कहर बरपा रही है। देश के अधिकतर राज्यों के गांवों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। स्थिति यह है कि लोग कोरोना के लक्षणों की जानकारी के अभाव में इसकी देखरेख नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते गांवों में मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है। वहीं इलाज की कमी से भी कोरोना के नए मामले बेलगाम हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के गांवों में लगातार कोरोना के नए मामलों के साथ होने वाली मौतों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+