IPL 2023: मैच के दिनों में DMRC ने किया मेट्रो टाइमिंग में बड़ा बदलाव, जानिए कितने बजे मिलेगी आखिरी ट्रेन
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों के कारण दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है। DMRC ने आखिरी मेट्रो के समय में 30-45 मिनट के समय का ईजाफा किया है।

देश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल (IPL) किसी त्योहार से कम नहीं होता है। हर क्रिकेट प्रेमी में आईपीएल को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वहीं, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच के कारण दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक बड़ा फैसला लिया है। DMRC ने मेट्रो ट्रेनों के समय में विस्तार किया है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच के दिनों में मेट्रों की सभी लाइनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर) की आखिरी ट्रेन की टाइमिंग में इजाफा किया गया है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर बताया कि अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में जो आईपीएल टी-20 मैच जो दोपहर और शाम को होने हैं। उनको ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी (DMRC) ने सभी लाइनों (एयरपोर्ट लाइन को छोड़कर) पर आखिरी ट्रेन के समय में लगभग 30-45 मिनट का ईजाफा किया है, जिससे लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें।
मैच के दिनों में ये होगा मेट्रो का टाइम टेबल?
इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो ने नए टाइमटेबल को ट्वीट किया है। इस टाइम टेबल के मुताबिक, 4, 11, 20, 29 अप्रैल और 6, 13 और 20 मई को होने वाले मैच के दौरान रिठाला से शहीद स्थल बस अड्डा तक चलने वाली आखिरी मेट्रो ट्रेन 11 बजे चलती थी जो अब मैच वाले दिनों में 11:50 पर चलेगी। यलो लाइन पर समयपुर बादली जाने वाली आखिरी ट्रेन 11:50 और हुडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली आखिरी मेट्रो के समय में भी 20 मिनट का ईजाफा किया गया है।
DMRC अतिरिक्त टाइमिंग के अलावा भी देगी ये सुविधाएं
इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन मैच (Delhi Metro Rail Corporation) के दिनों में यात्रियों को और भी कई सुविधाएं मुहैया करवाने वाली है। दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त टोकन वेंडिंग मशीन, प्री-वेंडेड टोकन काउंटर के साथ ही ज्यादा संख्या में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही राजीव चौक, कश्मीरी गेट, मंडी हाउस, कीर्ति नगर, इंद्रलोक और लाजपत नजर के इंटरचेंज स्टेशनों से सभी दिशाओं के लिए ट्रेनों की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2023: आज DC और GT के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट, कैसी होगी प्लेइंग 11









Click it and Unblock the Notifications