भारत में आखिर सबको कब लगेगी कोरोना वैक्सीन, लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया
भारत में आखिर सबको कब लगेगी कोरोना वैक्सीन, लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार (19 मार्च) को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कोरोना वायरस वैक्सीन से जुड़ी सभी अफवाहों संदेहों और आशंकाओं का जवाब दिया। फिलहाल संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा हफ्ता चल रहा है। आज (19 मार्च) दूसरे हफ्ते का पांचवां दिन है। इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लोकसभा में कहा, ''कोविड-19 वैक्सीन को लेकर किसी भी गलत धारणा में किसी को पड़ने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह का कोई भी भ्रम अपने मन में ना रखें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।'' उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर देश की जनता को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में साइंटिफिक तरीके से वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। इसी दौरान लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि आखिर भारत में सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन कब तक दी जाएगी?
Recommended Video

यह जरूरी नहीं कि देश के हर नागरिक को वैक्सीन लगाई जाए: हर्षवर्धन
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान देश में सभी को कोरोना वैक्सीन लगाने के संबंध में सरकार की योजना के बारे में सवाल किया। सुप्रिया सुले के पूरक प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, हर वैक्सीन को ग्लोबल टीकाकरण में शामिल करने की जरूरत नहीं होती। कई बार आवश्यकता के आधार पर टीके लगवाने वाली श्रेणियों की प्राथमिकता तय की जाती है। हालांकि उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में भारत में वैक्सीनेशन अभियान और बढ़ाया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, "साइंटिफिक रूप से यह आवश्यक नहीं है कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन दी जाए। ना ही दुनियाभर के हर आदमी को वैक्सीनेट किया जाएगा। वैक्सीन डोज के लिए प्राथमिकता का चुनाव करना एक डायनेमिक (गतिशील) प्रोसेस है। कोरोना वायरस का नेचर भी डायनेमिक है। इसलिए सभी चीजें वैज्ञानिक तथ्यों, जांच और समग्र वैज्ञानिक और स्वास्थ्य समुदाय की दृष्टि पर आधारित है, जैसा एक्सपर्ट द्वारा मौजूदा स्थिति को देखकर तय किया जाएगा, वैक्सीनेशन अभियान उसी तर्ज पर काम करेगा।''

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन लगवाने की अपील की
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का प्रभाव 0.004 है इसलिए जो चीज साइंटिफिक स्क्रूटनी और विश्लेषण से बाहर आती है, उसका इस्तेमाल एक्सपर्ट द्वारा बहुत सावधानीपूर्वक किया जा रहा है। मैं आपसे बस यही कहना चाहता हूं कि वैक्सीन के बारे में कोई भ्रम न रखे। मेरी अपील है कि जो भी फिलहाल वैक्सीन के लिए योग्य हैं वो वैक्सीन लगवाएं। देश में लगभग साढ़े तीन- चार करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। हमें अपने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों पर विश्वास करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कोरोना वैक्सीन कितना प्रभावी?
कोविड-19 टीका कितना प्रभावी है, इसपर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के सवाल का जवाब देते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, वैक्सीन रोकथाम योग्य बीमारियों से छुटकारा पाने का एक तरीका है। भारत दी जाने वाली वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन को विस्तृत प्री-क्लिनिकल, क्लिनिकल परीक्षण जांच के बाद ही मंजूरी दी गई थी। ये दोनों वैक्सीन सुरक्षा, प्रभावशीलता और प्रतिरक्षा क्षमता पैदा करने के सारे मानदंडों को पूरा करते हैं। इसलिए भारत में दी जाने वाली कोरोना वैक्सी के बारे में कोई डर नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications