हेडमास्टर मुनाफ ने स्कूल में पैगंबर मोहम्मद पर लिखवाया निबंध, लोगों की पिटाई के बाद अब विभाग ने किया सस्पेंड
कर्नाटक में पैगंबर मोहम्मद को लेकर माहौल गरमा गया है। प्रदेश के गडग जिले में सरकारी स्कूल के प्रधानाअध्यापक ने पैगंबर मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।
बेंगलुरू, 29 सितंबर: कर्नाटक में पैगंबर मोहम्मद को लेकर माहौल गरमा गया है। प्रदेश के गडग जिले में सरकारी स्कूल के प्रधानाअध्यापक ने पैगंबर मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ लोगों ने हेडमास्टर की पिटाई कर दी। पुलिस-प्रशासन को जानकारी मिलने पर उन्होंने जांच के आदेश दिए।

प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मैं हेडमास्टर और छात्रों द्वारा शिकायत की प्रति और जानकारी प्राप्त करूंगा। राज्य शिक्षा विभाग के उप निदेशक को जानकारी भेजूंगा। वहीं बाद में हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक अब्दुल मुनाफ लाड साहब बीजापुर को धारवाड़ के अतिरिक्त आयुक्त लोक निर्देश सिद्रमप्पा श्रीशैला बिरदार के आदेश पर निलंबित किया गया है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने पर प्रिंसिपल से मारपीट, जांच के आदेश












Click it and Unblock the Notifications