कुमारस्वामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर इनके लिए मांगा भारत रत्न
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में पीएम मोदी से मांग की है कि वो डॉ. शिवकुमार स्वामीजी को मरणोपरांत भारत रत्न दें। लिंगायत समुदाय के अध्यात्मिक गुरू शिवकुमार स्वामी का निधन इस जनवरी में 111 साल की उम्र में हुआ था।

शिवकुमार स्वामी को साल 2015 में पद्मभूषण से नवाजा गया था। उन्हें कर्नाटक में 'वॉकिंग गॉड' या 'चलता-फिरता भगवान' के नाम से जाने जाता था। उनकी मौत के बाद भी उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठी थी। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया था। उस समय भी एचडी कुमारस्वामी ने इनके लिए भारत रत्न मांगा था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बीएस .बीएस येदियुरप्पा ने भी इसका समर्थन किया। उस समय शिवकुमार स्वामी को भारत रत्न ना देने पर कांग्रेस ने दुख जताया था।
गौरतलब है कि शिवकुमार स्वामी 12वीं शताब्दी के समाज सुधारक बासवा के अवतार माने जाने वाले, लिंगायत संत श्री सिद्धगंगा एजुकेशनल सोसायटी के प्रमुख थे। यह संस्थान पूरे कर्नाटक में 125 शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करता है। इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर बिजनेस स्कूल भी शामिल हैं। गरीब छात्रों को यह संस्थान फ्री एजुकेशन दिलवाता है।












Click it and Unblock the Notifications