येदुरप्पा से बोले कुमारस्वामी- मेरे हाथ में सरकार, परेशान करोगे तो बहुत कुछ कर सकता हूं
बेंगलुरू। कर्नाटक में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि येदुरप्पा संभल जाएं क्योंकि उनके हाथ में राज्य की सरकार है तो पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने केंद्र में अपनी सरकार होने की बात कही है। दरअसल, येदुरप्पा के कुमारस्वामी परिवार को भ्रष्ट कहने पर वो भड़के हुए हैं। कुमारस्वामी उन पर सरकार गिराने के भी आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर दोनों और से ही तीखी बयानबाजी हो रही है। यहां तक कि इशारे में एक-दूसरे के खिलाफ सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर उनको 'देख लेने' तक को कहा जा रहा है।

येदुरप्पा पर भड़के कुमारस्वामी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी गुरुवार को अपने गृहनगर उदयगिरी में पहुंचे थे। यहां हासन में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि येदुरप्पा और भाजपा लगातार उनकी सरकार को गिराने की कोशिश में हैं। अगर वो नहीं रुकते हैं तो फिर मैं भी शांत नहीं बैठूंगा। मैं हासन के लोगों से उनके खिलाफ विद्रोह करने का आग्रह करता हूं। उन्हें क्या लगता है बस उन्हें ही राजनीति आती है? मैं भी उन्हें देख लूंगा।

शीशे के घर में बैठकर ना चलाएं पत्थर
कुमारस्वामी ने कहा कि येदियुरप्पा परेशानी खड़ी करेंगे तो फिर उन पर घोटालों में संलिप्तता के आरोपों पर ध्यान देना पड़ेगा, शिवराम कारंत लेआउट घोटालों में भी उनकी भूमिका को सामने लाना पड़ेगा। कुमारस्वामी ने कहा कि मैं आपको (येदुरप्पा) चेतावनी देता हूं। आप शीशे के घर में बैठकर हम पर पत्थर फेंक कर रहे हैं। आप कुछ नहीं कर पाएंगे लेकिन मत भूलिए कि सरकार मेरे हाथ में और मैं बहुत कुछ सकता हूं।

तुम्हारा पास राज्य, हमारे पास केंद्र
कुमारास्वामी को जवाब देते हुए येदुरप्पा ने कहा है कि कुमारस्वामी का परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है और वो उनके सारे काले कारनामों को सामने लाएंगे। वहीं कुमारस्वामी के राज्य सरकार में होने का जवाब देते हुए येदुरप्पा ने कहा कि उनके पास राज्य है तो मेरे पास केंद्र है।












Click it and Unblock the Notifications