बेटी की तमन्ना में कलयुगी मां ने 24 दिन के बेटे का गला ब्लेड से काटा

हैदराबाद। अक्सर सुना जाता है कि फलां औरत या मर्द ने बेटे की चाहत में बेटियों की बलि दे दी लेकिन शायद ऐसा पहली बार सुनने में आया है कि एक मां ने अपने 24 दिन के नवजात बेटे को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि उसे बेटी की तमन्ना थी।

ये कलयुगी मां हैदराबाद की है और उसका नाम पूर्णिमा है, वो तीसरी बार मां बनी थी। उसकी पहली संतान लड़का था जो कि मृत पैदा हुआ था जबकि दूसरी संतान सही रूप से पैदा हुई और वो भी बेटा था।

कलयुगी मां को थी बेटी की चाहत

पूर्णिमा जब तीसरी बार गर्भवती हुई तो उसे पूरी उम्मीद थी कि उसे इस बार बेटी होगी लेकिन इस बार भी उसे पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई, जिसे देखकर ही उसे अच्छा नहीं लगा। बेटे की प्राप्ति पर उसके पति ने भी कहा कि अरे बेटा हुआ है चलो इसे किसी को दान दे दें, जिस पर दोनों के घरवालों ने काफी गुस्सा किया।

24 दिन के बच्चे को ब्लेड से रेता

लेकिन पूर्णिमा डिप्रेशन की शिकार हो गई, 24 दिन का बच्चा होने पर ना जाने उसे क्या सूझा उसने ब्लेड लेकर अपने ही बेटे का गला काट दिया और हसबैंड को फोन करके कहा कि कुछ लोग उसके घर में जबरदस्ती घुस आये और उसके मंगलसूत्र पर हमला किया इसी छीना-छपटी में गुंडो ने बच्चे को मार दिया।

पहले बोला झूठ बाद में गुनाह कबूला

बीवी की सूचना पर पुलिस लेकर घर पहुंचा उसके पति पर तो वज्र ही गिर पड़ा लेकिन मौका-ए-वारदात से ब्लड के निशान ना मिलने और पूर्णिमा के व्यवहार देखकर पुलिस को शक हुआ इसलिए उसने पूर्णिमा को दवाब डाला जिस पर पूर्णिमा ने अपना गुनाह कबूल लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+