VIDEO: वायरल सॉन्ग 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' का ये भोजपुरी वर्जन नहीं सुना तो कुछ नहीं सुना
नई दिल्ली, 1 अगस्त। अब तक तो आपने भी सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए छोटे बच्चे का एक वीडियो 'पचपन का प्यार मेरा..' देखा ही होगा। ये गाना गाने वाला बच्चा सहदेव कुमार दिरदो अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है, बॉलीवुड सिंगर बादशाह से लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक उसके मुरीद हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों हर कोई इस गाने पर वीडियो और मीम बना रहा है, वहीं अब इसका भोजपूरी वर्जन भी सामने आ चुका है।

वायरल गाना 'बचपन का प्यार है..' का भोजपुर वर्जन
'बचपन का प्यार है..' गाना इतना लोकप्रिय हो चुका है कि दुनिया कि सहदेव कुमार दिरदो छोटी सी उम्र में ही स्टार बन गए हैं। उनके द्वारा गाए गए गाने के कई वर्जन सामने आ चुके हैं तो ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री कैसे पीछे रह जाती। हाल ही में इसका भोजपुरी वर्जन भी रिलीज कर दिया गया है, इस गाने को सिंगर राकेश मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। सोशल मीडिया पर 'बचपन का प्यार है..' का भोजपुरी वर्जन खूब वायरल हो रहा है।

यूट्यूब पर वायरल हुआ भोजपुरी वर्जन
यूट्यूब पर पोस्ट किए गए राकेश मिश्रा के गाने को खबर लिखे जाने तक 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 15 हजार से अधिक लोगों ने गाने को लाइक किया है। कमेंट बॉक्स में गाने को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है, कुछ यूजर्स गाने को इंजॉय कर रहे हैं तो कुछ हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। भोजपुरी वर्जन के 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाने में कुछ बदलाव किए गए हैं, लेकिन बोल वही हैं।

भोजपुरी वर्जन में आ चुके हैं कई गाने
भोजपुरी में इस गाने को सिंगल राकेश मिश्रा और एक्ट्रेस रंजना सिंह पर फिल्माया गया है। अरुण बिहारी ने इस गाने को लिखा है और रौशन हेगड़े ने संगीत दिया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ वायरल होती ही भोजपुर इंडस्ट्री भी एक्टिव हो जाती है और गानों की झड़ी लग जाती है। वायरल गाने 'बचपन का प्यार' पर एक और भोजपुरी वीडियो सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को अंकुश राजा और नेहा राज ने अपनी आवाज दी है।

बादशाह ने सहदेव को भेजा बुलावा
आदिवासी बालक सहदेव दिरदो मशहूर सिंगर बादशाह के साथ जल्द ही गाना गाते नजर आएंगे। सहदेव को बादशाह ने चंड़ीगढ़ बुलाया है। उन्होंने उनके पिता और उनके लिए रायपुर से चंड़ीगढ़ तक के लिए फ्लाइट के टिकट की व्यवस्था की। इसी बीच सहदेव से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मुलाकात की है। सीएम बघेल ने सहदेव के गाने का वीडियो शेयर कर तारीफ की है। इस वीडियो पर लोग तरह- तरह से इंस्टाग्राम रील्स भी बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'बचपन का प्यार मेरा...' वाला वायरल बच्चा बना इंटरनेट सनसनी, बादशाह के बाद CM भूपेश बघेल भी हुए फैन












Click it and Unblock the Notifications