'बचपन का प्यार मेरा...' वाला वायरल बच्चा बना इंटरनेट सनसनी, बादशाह के बाद CM भूपेश बघेल भी हुए फैन
रायपुर, जुलाई 28: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चें के द्वारा 2 साल पहले गाया गया गाना तेजी से वायरल हो रहा है। बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..गाना गाने वाला ये बच्चा इंटरनेट पर नई सनसनी बनकर उभरा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये गाना इन दिनों धमाल मचा रहा है। इस गाने को छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव कुमार दिरदो ने दो साल पहले गाया था। रैपर बादशाह और सीएम भूपेश बघेल तक उनके गाने के फैन हैं।

सहदेव को बादशाह ने चंड़ीगढ़ बुलाया
आदिवासी बालक सहदेव दिरदो मशहूर सिंगर बादशाह के साथ जल्द ही गाना गाते नजर आएंगे। सहदेव को बादशाह ने चंड़ीगढ़ बुलाया है। उन्होंने उनके पिता और उनके लिए रायपुर से चंड़ीगढ़ तक के लिए फ्लाइट के टिकट की व्यवस्था की। इसी बीच सहदेव से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मुलाकात की है। सीएम बघेल ने सहदेव के गाने का वीडियो शेयर कर तारीफ की है। इस वीडियो पर लोग तरह- तरह से इंस्टाग्राम रील्स भी बना रहे हैं।
Recommended Video

2 साल पहले स्कूल में गाया था ये गाना
दरअसल स्कूल की ड्रेस में सहदेव का एक वीडियो वायरल हो गया था। इसमें वह 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाना गा रहे थे। दो साल पहले सुकमा जिले के छोटे से बीहड़ गांव उरमापाल के सहदेव दिरदो ने अपने शिक्षक संतोष से बादशाह का यह गाना मोबाइल पर देखा और सुना था। उन्होंने उस गाने की शुरुआती पंक्तियां अपने स्कूल में जिस अंदाज में गाई तो उसके शिक्षक को बेहद पसंद आई।

बादशाह से लेकर सीएम तक हुए फैन
संतोष ने सहदेव के इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद बादशाह ने बच्चे से मिलने की बात कही तो यूट्यूबर पिंटू मानिकपुरी ने सहदेव को खोजकर बादशाह से उसकी बात करायी। इसके बाद बादशाह ने सहदेव के साथ गाने गाने की ख्वाहिश जाहिर की। सहदेव बादशाह के साथ गाना गाने के लिए चंड़ीगढ़ गए हैं। उनके आने-जाने का खर्च और रहने की व्यवस्था बादशाह ने की है।
बेहद ही गरीव परिवार से आते हैं सहदेव
सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव के घर में ना टीवी, ना ही मोबाइल है। उसके पिता के पास थोड़ी सी जमीन है जिस पर वो खेती करते हैं। लेकिन अपने गाने के चलते सहदेव दुनियाभर में मशहूर हो गए हैं। सहदेव का यह गाना इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब हर जगह वायरल हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications