'मैंने भी कभी नहीं सुनी Monkey Baat', चंडीगढ़ में नर्सिंग छात्रों पर कार्रवाई पर बोलीं महुआ मोइत्रा

Mahua Moitra on Mann Ki Baat: महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि इन छात्रों पर इसलिए कार्रवाई की गई, क्योंकि इन छात्रों ने मन की बात नहीं सुनी।

महुआ मोइत्रा

Mahua Moitra on Mann Ki Baat: पीएम मोदी के 100वें मन की बात एपिसोड को नहीं सुनने पर नर्सिंग छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पीएम मोदी के मन की बीत को नहीं सुनने पर 36 नर्सिंग छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

महुआ मोइत्रा ने विवादित ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने कभी मंकी बात नहीं सुनी है। एक बार नहीं, कभी नहीं सुनी है। आगे भी नहीं सुनूंगी। क्या मुझे भी सजा मिलने वाली है? क्या मुझे एक हफ्ते के लिए अपने घर से बाहर निकलने से मना किया जाएगा? इसको लेकर हम गंभीर रूप से चिंतित हैं।

महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि चंडीगढ़ में पीएम मोदी के मन की बात को नहीं सुनने पर नर्सिंग छात्रों पर कार्रवाई की गई। पीजीआईएमईआर प्रशासन ने ये कार्रवाई की है। नर्सिंग के 36 छात्रों को हॉस्टल से बाहर जाने पर रोक लगा दी है।

Recommended Video

    Mahua Moitra ने Anil Dujana एनकाउंटर पर उठाए सवाल, Yogi सरकार से पूछे सवाल | TMC | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि, इस मामले को बढ़ता देख पीजीआईएमईआर की ओर बयान जारी किया गया है। उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि यह कार्रवाई मन की बात को लेकर नहीं की गई है। बल्कि, कैंपस में गेस्ट लेक्चर और डिस्कसन के लिए एक्सपर्ट्स को आमंत्रित किया गया था। इसको अटेंड नहीं करने पर इन नर्सिंग छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    बता दें कि पीएम मोदी ने 30 अप्रैल को 100वें मन की बात एपिसोड को संबोधित किया। इस अवसर को खास बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस अवसर को खास बनाने के लिए काम सौंपा गया था।

    यह भी पढ़ें- '...वो सास- बहू और लेडी ब्रिगेड कहां है?', Wrestlers Protest को लेकर महुआ मोइत्रा का BJP पर तंज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+