'...वो सास- बहू और लेडी ब्रिगेड कहां है?', Wrestlers Protest को लेकर महुआ मोइत्रा का BJP पर तंज

दिल्ली के जंतर पर चल रहे पहलवानों के विरोध को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर पार्टी के महिला मोर्चा अब क्या कर रही है।

Mahua Moitra over Wrestlers Protest

Mahua Moitra over Wrestlers Protest: पहलवानों के जंतर मंतर पर विरोध को लेकर बीजेपी को निशाने पर लेते हुए शनिवार कोटीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि क्या महिला एथलीट्स को सम्मान के अधिकारी नहीं हैं? उन्हें न्याय दिलाने के लिए बीजेपी की महिला ब्रिगेड कहां है। मोइत्रा ने सवाल किया कि डब्ल्यूएफआई के मुद्दे पर अब चुप्पी क्यों है?

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट में बीजेपी से पूछा, "आपकी नारी ब्रिगेड कहां है। "ओह और बस बीजेपी - आपकी नारी ब्रिगेड कहां है? आपकी सास और आपकी बहू? डब्ल्यूएफआई के मुद्दे पर अब चुप्पी क्यों? या महिला एथलीट" संस्कारी "के लिए खड़े होने के लायक नहीं हैं?"

इससे पहले एक दिन पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के विरोध को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का विरोध जारी है। ठीक एक दिन पहले विरोध में शामिल एथलीटों ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहली प्राथमिकी एक नाबालिग पहलवान के आरोपों से संबंधित है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज की गई जबकि दूसरी अपमानजनक व्यवहार से को लेकर आरोपों से संबंधित है।

WFI चीफ ने आरोपों को किया खारिज
कुश्ती संघ प्रमुख ने एक प्रेस कांफ्रेंस में अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा वो जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। बृजभूषण सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा,"मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+