'आपकी मदद से #BoycottBollywood रुक सकता है, PM से बात करने की अपील' CM योगी से बोले सुनील शेट्टी
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से कहा कि आपकी मदद से हैशटैग 'बॉयकॉट बॉलीवुड' रुक सकता है। यह बताने के लिए कि हमने अच्छा काम किया है।

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता, सिंगर, डायरेक्टर समेत कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतरीन कनेक्टिविटी है। हम राज्य में फिल्म सिटी के पास जेवर हवाई अड्डे का निर्माण कर रहे हैं।
इस दौरान सिंगर कैलाश खेर ने भी मुंबई में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कनेक्टिविटी और सुरक्षा सहित हर पहलू में विकास कर रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के विजन की दिशा में काम कर रहे हैं। यूपी राज्य में एक फिल्म सिटी का विकास कर रहे हैं।
Recommended Video

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि मेरी एक फिल्म का डायलॉग है, "जब में एक बार कमिटमेंट कर दी तो मैं खुद की भी नहीं सुनता। मैंने अपनी आखिरी 3 फिल्मों की शूटिंग यूपी में की है।
वहीं, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से कहा कि आपकी मदद से हैशटैग 'बॉयकॉट बॉलीवुड' रुक सकता है। यह बताने के लिए कि हमने अच्छा काम किया है। एक सड़ा हुआ सेब हो सकता है। हममें से 99 प्रतिशत लोग गलत कामों में लिप्त नहीं हैं। हमें इस धारणा को बदलना होगा। अगर आप नेतृत्व करते हैं और पीएम से भी बात करते हैं, तो इससे फर्क पड़ेगा। हैशटैग 'बॉयकॉट बॉलीवुड' रुक सकता है।
यह भी पढ़ें- CM योगी ने शिंदे से की मुलाकात, अयोध्या में महाराष्ट्र भवन के निर्माण की मांग को दी स्वीकृति












Click it and Unblock the Notifications