CM योगी ने शिंदे से की मुलाकात, अयोध्या में महाराष्ट्र भवन के निर्माण की मांग को दी स्वीकृति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में महाराष्ट्र भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान शिंदे ने अयोध्या में महाराष्ट्र भवन के निर्माण की मांग की। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार कर लिया है। अयोध्या में महाराष्ट्र भवन का निर्माण हो सके, इसके लिए योगी सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। जल्द ही इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इन तीन दिनों के दौरान वह बिजनेसमैन, बैंकर्स और फिल्म जगत से जुड़े तमाम लोगों से मिलेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों से मुलाकात के दौरान यूपी में निवेश को लेकर बात करेंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे जल्द ही आएंगे अयोध्या
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जल्द ही अयोध्या भगवान राम के दर्शन के लिए आएंगे। हालांकि, वह अयोध्या कब आएंगे, इसको लेकर जानकारी साझा नहीं की गई है। मिली जानकारी की मानें तो इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाईक और भाजपा सांसद रवि किशन सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।
Recommended Video

उद्धव गुट के नेताओं ने योगी पर लगाया राजनीति करने का आरोप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महाराष्ट्र पहुंचने पर सियासत भी गरमा गई है। शिवसेना(उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उन्हें यूपी में निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करना है तो करें, लेकिन महाराष्ट्र में रोड शो करने क्या जरूरत थी।आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शिंदे गुट के अलग होने के बाद महाविकास अघाड़ी महागठबंधन की सरकार गिर गई थी। जिसके चलते उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का पद गंवाना पड़ा। तब से ही महाराष्ट्र में सियासत गरमाई है और समय-समय पर शिंदे गुट और उद्धव गुट के नेताओं के बीच तकरार देखने को मिलती रहती है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: कारखाने में जोरदार धमाके के साथ लगी भीषण आग, एक की मौत, 14 से अधिक घायल, कई गाड़ियां मौके पर
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications