रामपाल के आश्रम में हथियारों का भंडार, पुलिस पर फेंके पेट्रोल बम
हिसार। हरियाणा के हिसार में बाबा का ड्रामा अपने चरम पर है। बाबा रामपाल न पुलिस के सामने झुकने को तैयार है और न ही कोर्ट के सामने। बाबा खुद को भगवान मानकर बैठे है तो भक्त बाबा के ढ़ाल बन गए है।

बाबा को गिरफ्तार करने आए पुलिस और रामपाल के समर्थकों में जबरदस्त हिंसा हुई है। पुलिस वालों ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो जवाब में आश्रम की ओर से फायरिंग की भी खबर है। बाबा के आश्रम की ओर से गोलीबारी हो रही है। पेट्रोल बम फेंके जा रहे है। बाबा की प्राइवेट आर्मी तैयार कर ली है।

ताजा अपडेट की बात करें तो हरियाणा के डीजीपी का कहना है कि आश्रम से पुलिस पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। पुलिस के मुताबिक आश्रम में लोगों के पास हथियार का भंडार है। डीजीपी एसएन वशिष्ठ के मुताबिक अब तक 9 पुलिसवालों को गोली लगी है। वहीं आश्रम के गेट पर 4 महिलाओं के शव आश्रम के मेन गेट पर पड़े हुए हैं।
आश्रम प्रवक्ता राज कपूर के मुताबिक संत रामपाल आश्रम में मौजूद नहीं है। उनका दावा है कि अब तक 8 से 10 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई है।
सतलोक आश्रम इन वक्त पुलिस और समर्थकों के बीच का जंग का मौदान बन गया है। बाबा के समर्थकों की माने तो संत रामपाल हरियाणा में नहीं हैं, इलाज के लिए बाहर गए हैं। भक्तों का कहना है कि अगर रामपाल 21 नवंबर तक ठीक हो गए तो कोर्ट में पेश होंगे।












Click it and Unblock the Notifications