महिलाओं के कपड़े पहनकर भाग गये थे रामपाल के बेटे और दामाद

हिसार। डबल मर्डर केस के आरोप में जेल में बंद, आस्‍था के नाम पर ढोंग रचने वाले और यौन उत्‍पीडन तथा गर्भपात जैसे गंभीर आरोप झेल रहे पाखंडी संत रामपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जब ऑपरेशन चला रही थी उसी वक्‍त रामपाल के दोनों बेटे महिलाओं के कपड़े पहनकर भागने में कामयाब हो गये थे। पुलिसिया पूछताछ में रामपाल ने बताया कि पुलिस जब वहां सत्‍संग में आए श्रद्धालुओं को बाहर निकलने की छूट दी और किसी को गिरफ्तार नहीं करने की घोषणा की तो उसके दोनों बेटे भी महिलाओं के कपड़े पहनकर भीड़ का फायदा उठा निकल गए।

पुलिस अब उसके बेटों और दामाद की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अबतक कुल लगभग 900 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन से एक दिन पहले उसके दोनों बेटों से पुलिस के उच्चाधिकारियों ने बातचीत की थी और उनके समक्ष रामपाल के समर्पण की शर्त रखी थी, लेकिन वे नहीं माने। उधर, रामपाल ने अपने दामाद के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया।

रामपाल के बैतूल आश्रम पहुंची हरियाणा पुलिस

रामपाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में मध्य प्रदेश जिले के बैतूल आश्रम में कथित तौर पर कमांडो ट्रेनिंग का खुलासा होने के बाद हिसार की पुलिस ने आश्रम में दस्तक दे दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हरियाणा पुलिस की टीम ने बैतूल कोतवाली एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ उड़दन स्थित निर्माणाधीन आश्रम में पहुंचकर जांच पड़ताल की। हरियाणा पुलिस उड़दन आश्रम की भूमि के दस्तावेज की भी जानकारी जुटा रही है।

रामपाल के आश्रम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 69 पर स्थित उड़दन ग्राम में करीब 70 एकड़ जमीन खरीदी गई थी। प्रस्तावित आश्रम परिसर में 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता के शेड का निर्माण अंतिम चरण में है। परिसर में दो तालाब निर्मित हैं। साथ ही पक्के भवनों का निर्माण किया जा रहा है। हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी के बाद रामपाल ने पूछताछ में उड़दन आश्रम के संबंध में सनसनीखेज जानकारी पुलिस को दी। सूत्रों के मुताबिक रामपाल ने हरियाणा पुलिस से पूछताछ में कहा है कि बैतूल आश्रम में कमांडो ट्रेनिंग दी जाती थी। इसके बाद हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) राजपाल सिंह के नेतृत्व में एक दल आश्रम की जांच करने बैतूल पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+