Video: रामलीला करते वक्त 'हनुमान' को आया हार्ट अटैक, LIVE कैमरे पर 'राम' के सामने हुई मौत
Haryana News: हरियाणा के भिवानी से एक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में भिवानी में रामलील का मंचन हो रहा है, इसी दौरान 'हनुमान' को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
रामलीला में हनुमान का रोल निभा रहे हरीश मेहता को मंचन के दौरान ही दिल का दौरा पड़ा और वह अचानक नीचे गिर गए। वहां खड़े लोग इस हादसे को समझ नहीं पाए। लेकिन जब वह अचानक बेहोश हुए तो लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।

जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि इन्हें दिल का दौरा पड़ा था। भिवानी के जवाहर चौक पर एक सामाजिक संस्था द्वारा रामलीला का मंचन कराया जा रहा था, इसी दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे हरीश मेहता रामजी (राम का किरदार) के चरणों में गिर गए।
हरियाणा के भिवानी में रामलीला में हनुमान की भूमिका निभाते कलाकार की LIVE मौत हार्ट अटैक से। pic.twitter.com/wULVmVJcCb
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) January 22, 2024
हरीश कुमार 62 साल के थे और भिवानी के एमसी कॉलोनी में रहते थे। हरीश कुमार पिछले 25 सालों से न्यू बासुकीनाथ रामलीला कमेटी भिवानी में हनुमान का किरदार निभा रहे थे। वे बिजली विभाग में जेई के पद से रिटायर थे। रिटायरमेंट के बाद भी वो रामलीला मंचन से जुड़े हुए थे।
उसी रामलीला में लक्ष्मण बनने वाले सुरेश सैनी ने मीडिया को बताया कि, हरीश को बचपन से ही रामलीला में शामिल होने का शौक था। इसी वजह से वह रामलीला कमेटी से जुड़े थे। उनकी अचानक हुई इस मौत से रामलीला का हर सदस्य दुखी है।












Click it and Unblock the Notifications