हरियाणा: मान-मनौव्वल के बाद पलटे कैप्टन अजय यादव, इस्तीफा वापस

इस पूरे मामले के पटाक्षेप की देर रात फोन पर पुष्टि हुई है। हुड्डा ने इस्तीफा स्वीकार नहीं करते हुए पुनर्विचार का अनुरोध किया था। तेजी से बदले घटनाक्रम में कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी डा. शकील अहमद से नई दिल्ली में मुलाकात की।
पढ़ें- भाजपा के साथ दल-बदल
सूत्रों के अनुसार कैप्टन ने शकील से कहा कि वे वरिष्ठविधायक हैं और छह बार अपने इलाके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यदि इस तरह पार्टी में उन्हें व उनकी पृष्ठभूमि को नज़रंदाज किया जाएगा तो यह उनका अपमान ही है।
शकील ने कैप्टन की बातों से इत्तफाक जाहिर करते हुए कहा कि वे उनकी बात कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचा देंगे। पार्टी नेता उन्हें यह भी समझाने में कामयाब रहे कि यह मौका नाराजगी का नहीं है और सभी को मिलकर चुनाव लड़ना है।
बदले हुए स्वर में कहा जा रहा है कि पार्टी में उनका बड़ा अनुभव है। इस तरह से आगामी चुनावों के मद्देनज़र इस तरह का जोखिम पार्टी व राजनीति के लिए ठीक नहीं है। हालांकि अब मामला बेहद शांत नज़र आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications