ममता अगर शर्मिंदा महसूस कर रही हों तों समंदर में डूब मरें: अनिल विज
ममता ने गुरुवार को बौद्ध धर्म के एक कार्यक्रम में कहा था कि सभी धर्मों को शांति बनाकर रखना चाहिए, न तलवार लेकर डराना चाहिए. शर्म की बात है कि मैं इस धरती पर पैदा हुई।
नई दिल्ली। पश्चिं बंगााल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक कार्यक्रम में 'भारत में पैदा हुई, ये बताते हुए शर्म आती है' के बयान पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने तीखा हमला बोला है। अनिल विज ने कहा है कि ममता बनर्जी अगर भारत मे जन्म लेने की वजह से शर्मिंदा हैं तो समुद्र पश्चिम बंगाल के नजदीक ही है उसमें डूब मरें।

विज ने कहा कि देश के निवासी होते हुए एक मुख्यमंत्री शर्म महसूस करती है तो ये अचरज की बात है। ममता ने गुरुवार को बौद्ध धर्म के एक कार्यक्रम में कहा था कि सभी धर्मों को शांति बनाकर रखना चाहिए, न तलवार लेकर डराना चाहिए. शर्म की बात है कि मैं इस धरती पर पैदा हुई.'
ममता ने कहा था कि भय और धमकी की तिकड़म से मुझे चुप नहीं कराया जा सकता. बिहार, महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्य भले ही चुप रहें लेकिन बंगाल अपनी लड़ाई और विरोध नहीं रोकेगा चाहे जो भी हालात हों. केवल पश्चिम बंगाल ही इस सांप्रदायिक राजनीति तथा असहिष्णुता से लड़ सकता है और देश को बचा सकता है। उन्होंने ये बातें भाजपा को विभाजनकारी राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए कही थीं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications