हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या, शो से लौट रही थीं वापस
Recommended Video

नई दिल्ली। हरियाणा के इसराना में रागिनी गायिका और डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हर्षिता दहिया वैगनआर गाड़ी में साथियों सहित जा रही थीं। बदमाशों ने हर्षिता को चार गोलियां मारी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक हर्षिता एक कार्यक्रम से वापस लौट रही थीं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस इसमें पुरानी रंजिश मानकर भी जांच कर रही है।

कैसे अंजाम दिया गया वारदात को
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हर्षिता दहिया और उसके तीन साथी कलाकार चमराडा गांव से करीब 4:30 बजे प्रोग्राम खत्म करके काकोदा की तरफ से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही काले रंग की कार में चार युवकों ने उनकी कार रुकवाई वह उनके तीनो साथियों को नीचे उतरने को कहा और हर्षिता की कनपटी पर गोली मार दी

हर्षिता ने बताया था जान का खतरा
बताया जा रहा है कि हरियाणवी गायिका हर्षिता ने मौत से कुछ दिन पहले अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर चुकी थी। जिसमें वो बता रही थी कि कोई उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। ये वीडियो उन्होंने धमकी देने वाले शख्स को जवाब देने के लिए पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने धमकी देने वाले शख्स का नाम भी बताया था।

हरियाणा की नई सनसनी थीं हर्षिता
हर्षिता का डांस देखने के लिए हरियाणा में लोग दूर-दूर जाते थे। बताया जाता है कि सपना चौधरी के तर्ज पर हर्षिता डांस करती थी लेकिन कम समय में उसने सपना से अलग मुकाम बना लिया था। हर्षिता के कई डांस सोशल मीडिया पर वाररल हैं।












Click it and Unblock the Notifications