हरियाणा में गेस्ट लेक्चरर का बढ़ेगा वेतन, समान कार्य-समान वेतन के तहत मिलेगी सैलरी
नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में पढ़ा रहे गेस्ट लेक्चरार के लिए 'समान कार्य के लिए 'समान वेतन' का लाभ दिया। इसके तहत शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने गुरुवार को कहा कि- अब तो सभी गेस्ट लेक्चरर को प्रति माह 57,700 रुपये सैलेरी के रूप में दिए जाएंगे।

शर्मा ने कहा कि- गेस्ट लेक्चरर की सैलेरी में हुई इस बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार हर साल लगभग 81.27 करोड़ रुपये का अधिक खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि गेस्ट लेक्चरर की सैलेरी में वृद्धि पिछले साल की गई थी। इसके अलावा एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि कि 'हरियाणा सरकार ने गेस्ट टीचर्स के वेतन में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है'। सरकार ने साल में दो बार इनका वेतन बढ़ाने का फैसला किया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि बीते साल तय किया गया थी कि गेस्ट टीचर जेबीटी/ ड्रांइग शिक्षक, स्कूल में पढ़ा रहे सभी गेस्ट टीचरों की तंख्वाह जुलाई, 2018 से क्रमशः 26,000 रुपये, 30,000 रुपये और 36,000 रुपये कर दी जाएगी। दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि यहां के स्कूलों में पढ़ा रहे गेस्ट टीचर रेगुलर टीचर की तरह 60साल तक पढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, रेलवे में 9000 पदों पर वैकेंसी, 50% सीटों पर महिलाओं की भर्ती












Click it and Unblock the Notifications