रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, रेलवे में 9000 पदों पर वैकेंसी, 50% सीटों पर महिलाओं की भर्ती

नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बंपर खुशखबरी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में 9000 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है। इन 9000 सीटों में से 50 फीसदी सीटों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे में होने वाली 9,000 से अधिक कांस्टेबलों और उप-निरीक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी पद दिए जाएंगे।

 रेलवे में बंपर वैकेंसी

रेलवे में बंपर वैकेंसी

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में बंपर नौकरी का ऐलान किया है। रेलवे में 9000 पदों पर नौकरी निकाली जाएगी। रेलवे द्वारा निकाली जाने वाली इन वैकेंसी में से 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। रेलवे में होने वाली 9,000 से अधिक कांस्टेबलों और उप-निरीक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी पद दिए जाएंगे।

 तालमेल के साथ होगा काम

तालमेल के साथ होगा काम

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लॉजिस्टिक्स की लागत को मौजूदा जीडीपी के 14 प्रतिशत से 9 प्रतिशत पर लाने के लिए वाणिज्य, सड़क, नागर विमानन और रेल मंत्रालय को आपसी तालमेल से काम करने की अपील की है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आम बजट से ठीक पहले ये ऐलान कर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। इस ऐलान में देश की महिलाओं के चेहरे पर खुशी ला दी है।

 4 लाख लोगों के लिए रोजगार

4 लाख लोगों के लिए रोजगार

रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक रेलवे में आने वाले वक्त में होने वाली भर्ती में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होंगी। मतलब ये कि रेलवे पुलिस फोर्स में कॉन्सटेबल और सब-इंस्पेक्टर पद पर 9000 वैकेंसियों में से 4500 पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। आपको बता दें कि जनवरी 2019 में भारतीय रेलवे ने 2021 तक 4 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने की घोषणा की थी। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत कोटा के तहत भर्ती जल्द ही शुरू होने की भी घोषणा की गई थी। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे में 15.06 लाख कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या है, जिनमें से 12.23 लाख कर्मचारी पे रोल पर है, वहीं 2.82 लाख पद खाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+