हरियाणा में 7 फरवरी से सभी सरकारी कर्मचारी को जाना होगा नियमित कार्यालय, उपस्थित की गई अनिवार्य
हरियाणा में 7 फरवरी से सभी सरकारी कर्मचारी को जाना होगा नियमित कार्यालय, उपस्थित की गई अनिवार्य
नई दिल्ली, 08 फरवरी। कोरोना की तीसरी लहर में कोरोना केस में कुछ राज्यों में स्थिति नियंत्रण में आ रही है। हरियाणा में भी मामले नियंत्रण में हैं। स्थिति सामान्य होते ही हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए मंगलवार को एक फरमान जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने 7 फरवरी से सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया है।

प्रदेश सरकार ने कहा हरियाणा में 7 फरवरी से सभी सरकारी कर्मचारी को कार्यालय जाना अनियवार्य होगा। उनकी उपस्थित लेना अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा प्रशासन विभाग ने एक आधिकारिक बयान में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए 9 फरवरी से नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय COVID-19 मामलों में गिरावट को देखते हुए लिया गया ।
वहीं हरियाणा सरकार ने 8 फरवरी को घोषणा की थी कि कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 10 फरवरी से फिर से खुलेंगे। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया कि ऑनलाइन कक्षाएं अभी भी जारी रहेंगी।
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने 8 फरवरी को संसद को सूचित किया कि COVID-19 के कारण जनगणना 2021 और संबंधित क्षेत्र की गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। अब तक, सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करने का कोई निर्णय नहीं लिया है।












Click it and Unblock the Notifications