हरियाणा में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या पर भड़के सुरजेवाला, कहा- भाजपा सरकार में गुंडों का बोलबाला

नई दिल्ली। राजधानी से सटे फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। सेक्टर-9 में हमलावरों ने विकास चौधरी पर 7-8 राउंड गोलियां दागीं। बदमाशों की गोली से घायल विकास चौधरी को आनन-फानन में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

यह कायराना हरकत निन्दनीय व शर्मनाक है- सुरजेवाला

यह कायराना हरकत निन्दनीय व शर्मनाक है- सुरजेवाला

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता व नेता विकास चौधरी की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या की खबर अत्यंत दु:खद है। यह कायराना हरकत घोर निन्दनीय व शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी व मेरी ओर से उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे।

भाजपा सरकार में गुंडों का बोलबाला- सुरजेवाला

भाजपा सरकार में गुंडों का बोलबाला- सुरजेवाला

एक और ट्वीट में सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला बोला, 'भाजपा राज में प्रदेश गुंडाराज व संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों व अराजक तत्वों का बोल बाला है। इस माहौल की दोषी सिर्फ खट्टर सरकार ही है। विकास चौधरी पर हमले की निष्पक्ष जांच हो व भाजपा सरकार आरोपियों को कानूनी सजा दिलवाए।'

दिनदहाड़े गोली मारकर विकास चौधरी की हत्या

दिनदहाड़े गोली मारकर विकास चौधरी की हत्या

बता दें कि विकास चौधरी को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विकास पर 10-12 राउंड गोलियां दागी गई हैं। अभी तक पुलिस को इस बात का पता नहीं चल पाया है कि विकास पर किसने गोलियां बरसाईं। विकास पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह जिम करने के बाद अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+