सीएम खट्टर ने बलात्कारी राम रहीम के नाम आगे लगाया 'जी', बना जी का जंजाल
Recommended Video

नई दिल्ली। दो साध्वियों से रेप के आरोपी में दोषी पाए जाने के बाद 20 साल कैद की सजा पाने वाले गुरमीत राम रहीम के कुकृत्य की देशभर में लानत-मलानत हो रही है। ऐसे में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर राम रहीम के नाम के साथ 'जी' लगाकर फंस गए है। 25 अगस्त को राम रहीम पर फैसले के बाद हुई हिंसा को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने रेप के दोषी और कई संगीन अपराधों में आरोपी बाबा गुरमीत को राम रहीम जी कहा।

करनाल में मीडिया से मुखातिब हुए खट्टर ने जब बीते हफ्ते हरियाणा में हुई हिंसा को लेकर सफाई देना शुरू किया तो कहा कि सभी चीजों को देना और समझना पड़ता होता है, किसी भी घटना के होने पर उसको लेकर आलोचना करना आसना होता है। खट्टर ने कहा कि ये बात ठीक है कि प्राथमिकता ये थी कि राम रहीम जी को जो तारीख है उस पर वो आएं और आकर अदालत का फैसला सुनें।
इस पूरे मामले में हाईकोर्ट और विपक्ष के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अगर सरकार पंचकूला में डेरा अनुयायियों पर पुलिस ज्यादा सख्ती दिखाती तो माहौल बिगड़ सकता था और डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को कोर्ट तक लाना मुश्किल हो सकता था। ऐसा करने पर ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता था।
जिस तरह का आदर राम रहीम को खट्टर ने दिया उसके बाद वो सोशल मीडिया पर बुरे फंस गए हैं। उनको लेकर लगातार कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं कि आखिर एक ऐसे एक शख्स को जो बलात्कार के मामले में सजाा पा चुका है, साथ ही मर्डर जैसे मामले में भी आरोपी है तो उसे एक सीएम क्यों इतनी इज्जत दे रहा है।
आपको बता दें कि 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी पाया था। इसके बाद हरियाणा में जमकर हिंसा हुई थी। हिंसा में हरियाणा सरकार के रवैये को लेकर कई सवाल उठे थे। यहां तक कि हाईकोर्ट ने भी मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए सरकार को हिंसा से निपटने में नाकाम कहा था।












Click it and Unblock the Notifications