होमगार्ड ने रोका गलत साइड से आ रही कार, बीजेपी नेता ने मारा थप्पड़, बोनट पर चढ़ाकर घसीटा
गुरुग्राम। हरियाणा के रेवाड़ी में बीजेपी नेता सतीश खोडा की कार को होमगार्ड जवान ने रोका तो उसे कुचलने की कोशिश की गई। ये कार गलत साइड से जा रही थी। कार को रोकते हुए होमगार्ड जवान बोनट पर आ गिरा, लेकिन कार रोकने की बजाय ड्राइवर आगे चल पड़ा। इस दौरान होमगार्ड जवान बोनट पर ही लटका रहा। दरअसल मामला रविवार का है।

सतीश खोड़ा की कार गलत दिशा में आ रही थी, घटना स्थल पर तैनात होम गार्ड ने जब कार को रोका तो ड्राइवर ने बताया कि यह खोडा की कार है। होमगार्ड ने बताया कि जब मैंने उनसे कहा कि आप गलत साइड में हो तो खोडा ने मुझे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ड्राइवर ने कार आगे बढ़ा दी, इस दौरान होम गार्ड जवान कार के सामने ही खड़ा था। कार चलने लगी तो होम गार्ड जवान कार की बोनट पर लटक गया।
इसी दौरान ड्राइवर कार चलाता ही रहा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गलती चाहे जिस किसी की भी पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस ने कहा कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। इस मामले में सतीश खोड़ा की प्रतिक्रिया का इंतजार है। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को सर्च कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications