Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा: भूपिंदर सिंह हुड्डा होंगे नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए

नई दिल्ली। भूपिंदर सिंह हुड्डा को हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। आजाद ने बताया कि राज्य के कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को बैठक में नेता नियुक्त करने का फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ा था, उन्होंने हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। भूपिंदर सिंह हुड्डा अब हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। कांग्रेस हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल है।

haryana assembly elections 2019, assembly elections 2019, haryana, bhupinder singh hooda, congress, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019, विधानसभा चुनाव 2019, हरियाणा, कांग्रेस,

हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपिंदर सिंह हुड्डा इस बार के विधानसभा चुनाव में गढ़ी सांपल- किलोई सीट से विधायक चुनकर आए हैं। वो हरियाणा के हालिया चुनाव में कांग्रेस के सीएम पद के भी चेहरे थे। कांग्रेस चुनाव में 31 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के 15 विधायक थे।

बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। राज्य की 90 सीटों में से बहुमत के लिए जरूरी 46 के आंकड़े पर किसी पार्टी के ना पहुंच पाने के बाद 40 सीटें जीतने वाली भाजपा ने 10 सीटों पर विजयी रही जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। भाजपा को सीएम और जजपा को डिप्टी सीएम पद मिला है। रविवार को मनोहर लाल खट्टर ने सीएम और जजपा के दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+