Haryana Assembly Elections 2019: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- कांग्रेस का बहुमत आएगा

Recommended Video

    Bhupinder Hooda ने किया जीत का दावा, Dushyant Chautala ने कही ये बड़ी बात । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस बार के विधानसभा चुनाव में भी गढ़ी सांपल- किलोई सीट से खड़े हैं। गढ़ी सांपला-किलोई सीट को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है, उनके खिलाफ 29 जून को इनलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सतीश नांदल मैदान में हैं। गुरुवार को नतीजे आने से पहले ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने वाली है। हालांकि अभी तक के रुझानों को देखें तो राज्य में भारतीय जनता पार्टी 8 सीटों के साथ कांग्रेस से आगे है।

    Haryana Assembly Elections Bhupinder Singh Hooda said Congress will get majority

    हरियाणा के गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस का बहुमत आएगा। बता दें, गढ़ी सांपला-किलोई सीट से हुड्डा रुझानों में आगे चल रहे हैं। उनके सामने भाजपा के सतीश नांदल कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अभी हरियाणा के किसी भी सीट का फाइनल रिजल्ट नहीं आया है लेकिन भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा को उम्मीद है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

    बता दें, 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा वर्ष 2005 में पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे उसके बाद वह 2009 में दोबारा उन्होंने जनता का भरोसा जीता और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+