पीएम मोदी के खिलाफ पर्चा भरने वाले तेज बहादुर सीएम खट्टर को करनाल से देंगे चुनौती, किया ऐलान
चंडीगढ़। वीडियो बनाकर खराब खाने की शिकायत करने वाले बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तेज बहादुर अबकी हरियाणा में होने वाले चुनाव से जुड़े एक ऐलान को लेकर चर्चा में है। तेज बहादुर ने ऐलान किया है कि वे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे। बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है।

खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेज बहादुर
तेज बहादुर ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार होने जा रहे हरियाणा चुनाव में 75 पार का नारा दे रही है लेकिन आप 75 के आगे माइनस लगा दीजिए। तेज बहादुर ने ऐलान किया कि वो इस बार हरियाणा में होने वाले चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से रद्द हो गया था नामांकन
बीएसएफ के इस पूर्व जवान ने मनोहरलाल खट्टर पर निशाना साधा और कहा कि वे सहायक राष्ट्रवाद की बात करते हैं वो एक भी ऐसी चीज बता दें जो उन्होंने देशहित में की हो। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसएफ से बर्खास्त किए गए जवान तेज बहादुर यादव ने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से पर्चा भरा था। उनके पर्चा दाखिल करने के बाद ही समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जबकि दूसरे दिन ही उनको चुनाव आयोग से नोटिस मिल गया।

बीएसएफ से हो चुके हैं बर्खास्त
इसमें तेज बहादुर से अपनी उम्मीदवारी के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लाने के लिए कहा गया था। डॉक्यूमेंट पूरे ना होने के कारण और उनके द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट ना होने पर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था। वाराणसी से नामांकन रद्द होने के बाद तेज बहादुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था और इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को मामले में उचित निर्णय लेने का आदेश देते हुये इस याचिका को निस्तारित कर दिया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच की और तेज बहादुर के सभी आरोपों को निराधार बताया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications