हरियाणा के चुनावी दंगल में बीजेपी की हो सकती है वापसी, ये आंकड़ें हैं गवाह

Recommended Video

    Haryana Assembly Election की तारीखों के ऐलान के साथ सियासी घमासान तेज । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा, 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करते हुए बताया कि दोनों राज्यों में 27 सितंबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है। आइये जानते हैं हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कौन सी पार्टी का कितना वोटिंग पर्सेंट रहा और किसका पलड़ा रह सकता है भारी।

    हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव, 24 को नतीजे

    हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव, 24 को नतीजे

    मई 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में केंद्र के साथ-साथ हरियाणा में सत्ता संभाल रही बीजेपी के लिए ये चुनाव बेहद अहम है। इस बात को भारतीय जनता पार्टी आलाकमान बखूबी समझ रहा है। यही वजह है कि पार्टी ने प्रदेश में अपने स्तर पर तैयारी तेज कर रखी है। इस बीच अगर हम पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा 47 सीटें बीजेपी ने जीती। दूसरे नंबर ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) रही, जिनके खाते में 19 सीटें आईं। तीसरे नंबर कांग्रेस रही, जिन्हें 15 सीटें मिली थीं। अन्य के खाते में 9 सीटें आई थीं।

    पिछले विधानसभा चुनाव के वोटिंग पर्सेंट में बीजेपी अव्वल

    पिछले विधानसभा चुनाव के वोटिंग पर्सेंट में बीजेपी अव्वल

    हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आने के बाद अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। इस बीच अगर पिछले विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के वोटिंग पर्सेंट पर नजर डालें तो सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी का वोटिंग पर्सेंट 33 फीसदी रहा था। पार्टी ने 47 सीटें अपने नाम की थीं और सत्ता संभाली थी। दूसरे नंबर 24 फीसदी वोटिंग पर्सेंट के साथ आईएनएलडी रही थी, जिनकी 19 सीटें आई थीं। तीसरे नंबर 21 फीसदी वोटिंग पर्सेंट के साथ 15 सीटें जीतने वाली कांग्रेस थी। अन्य का वोटिंग पर्सेंट 22 फीसदी रहा था और उन्हें 9 सीटें आई थीं।

    2019 चुनाव में बीजेपी के ये आंकड़े दूसरे दलों को करेंगे परेशान

    2019 चुनाव में बीजेपी के ये आंकड़े दूसरे दलों को करेंगे परेशान

    पिछले विधानसभा चुनाव की सीटों के आंकड़ें और वोटिंग पर्सेंट पर गौर करें इस बार भी भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इसकी खास वजह है हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव, जिसमें बीजेपी ने हरियाणा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 10 संसदीय सीटें अपने नाम कर लीं। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का वोटिंग पर्सेंट सबसे ज्यादा 58.02 फीसदी रहा। वहीं कांग्रेस की बात करें उनका वोटिंग जरूर बढ़ा था लेकिन एक भी लोकसभा सीट जीतने में पार्टी कामयाब नहीं हुई। इस चुनाव में कांग्रेस को वोटिंग पर्सेंट 28.42 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा नुकसान आईएनएलडी को हुआ, उनका वोटिंग पर्सेंट 2019 लोकसभा चुनाव में 1.89 फीसदी रहा। सियासी गणित में बीजेपी एक बार फिर से हरियाणा विधानसभा चुनाव में मजबूत नजर आ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+