हरियाणा विधानसभा चुनावः बसपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
नई दिल्लीः हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने लगी हैं। इसी सिलसिले में बहुजन समाज पार्टी ने 90 विधासभा सीटों में से 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि चुनाव आयोग ने 90 सीटों पर होने वाले चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके तहत 21 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। वहीं 24 अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी।

वहीं बीते सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी 78 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष गोहाना से, पहलवान योगेश्वर दत्त बरौदा सोनीपत से, हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पीहोवा कुरुक्षेत्र से, पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। लतिका शर्मा को कालका और ज्ञानचंद्र गुप्ता को पंचकूला से टिकट दिया गया है। बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ-साथ सभी 66 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 24 अक्टूबर को नतीजों का एलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications