कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब ज्यादा लोगों को लगेगी वैक्सीन, जानें स्वास्थ्य मंत्री ने क्या-क्या कहा?

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगेगी वैक्सीन, जानें स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने क्या-क्या कहा?

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का मामला बढ़ता जा रहा है। देश में ‌26 मार्च को एक दिन में कोविड‍-19 के 59,118 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का दायरा बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार (26 मार्च) को कहा कि केंद्र सरकार कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दायरे में अधिक आबादी के और समूहों को लाने की योजना बना रही है। ताकि देश में वैक्सीनेशन अभियान को और भी व्यापक बनाया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा, एक अप्रैल से देश में 45 साल से ज्यादा उम्र वाले कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। इस बात की घोषणा कुछ दिन पहले ही सरकार ने की थी कि एक अप्रैल से टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों योग्य होंगे।

Recommended Video

    Coronavirus: DR. Harsh Vardhan बोले, अब ज्यादा लोगों को लगेगी वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी
    Harsh Vardhan

    4 दिनों में एक करोड़ लोगों ने लगवाई वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश ने 'मेड इन इंडिया' वैक्सीनों को अपनाया है। इसी उत्साह और वैक्सीन पर लोगों के विश्वास की वजह सिर्फ 4 दिनों में एक करोड़ लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अब तक 5.69 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। जिसमें से 26 मार्च को 14.53 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

    बता दें कि देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन की सबसे पहले शुरुआत 16 जनवरी 2021 से की गई थी। इसके तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थवर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही थी। उसके बाद 2 फरवरी से देश के बुजुर्ग और 45 साल से अधिक आयु वाले, जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उनको वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन अब एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी शख्स वैक्सीन लगवा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+