दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की बैठक, दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार को दिल्ली में बरसात के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया जैसे रोगों से निपटने को लेकर की गई तैयरियों का जायजा लेनेके लिए बैठक की है। हर्षवर्धन ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, एम्स, आरएमएल, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग अस्पतालों के सुपरिटेंडेंट, तीनों दिल्ली नगर निगम के महापौर और एनडीएमसी के अधिकारियों के साथ बैठक की है।

Harsh Vardhan meeting on preventive measures taken on Dengue Chikungunya delhi

उत्तर भारत में मानसून बहुत जल्दी दस्तक देने वाला है। बरसात का मौसम शुरू होते ही दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में ये बैठक की गई है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में इस पर भी चर्चा हुई कि दिल्ली और आसपास के अस्पताल डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए कितने तैयार हैं।

अस्पतालों को निर्देश दिया गया कि आनेवाले मौसम को देख कर तैयारी रखें। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लिए अलग वार्ड बनाया जाए। जरूरी दवाई को स्टॉक उपलब्ध रखें। दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगमों को निर्देश दिया गया है कि वो डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए। इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। अगले हफ्ते हर्षवर्धन खुद भी दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+