हरीश रावत का दावा, 'जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तब बनेगा राम मंदिर'
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत ने कहा है कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तभी राम मंदिर बनेगा। यही नहीं हरीश रावत ने बीजेपी पर हमला भी बोला।उन्होंने कहा कि मर्यादा का उल्लंघन करने वाले पापी हैं बीजेपी वाले, जो मर्यादा को नष्ट करेंगे वे मर्यादा पुरुषोत्तम के भक्त नहीं हो सकते हैं। हम मर्यादा स्थापित करने वाले लोग हैं, संविधान का आदर करने वाले लोग हैं।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आएगी, तभी राम मंदिर बनेगा। राम मंदिर को लेकर आरएसएस की तरफ से भी बयान आया था। आरएसएस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नई तारीख दी थी। भैयाजी जोशी ने कहा था कि अयोध्या में मंदिर बने ये हमारी इच्छा है, ये मंदिर 2025 तक पूरा होना चाहिए, ये हमारी इच्छा है, आगे सरकार को तय करना है। उन्होंने कहा कि 25 को शुरू करने की बात नहीं है। अगर मंदिर निर्माण आज शुरू होगा तो 5 सालों में बनेगा।
कुंभ मेले में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा मंदिर जरूर बनेगा। भैयाजी जोशी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा तो देश का विकास तेजी से होगा। साथ ही ये भी कहा कि सरकार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर आरएसएस लगातार मोदी सरकार पर दबाव बना रही है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सरकार से इस मामले पर अध्यादेश लाने की मांग भी कर चुके हैं। जबकि कांग्रेस लगातार बीजेपी पर राम मंदिर मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाती रही है।












Click it and Unblock the Notifications