कांग्रेस के पूर्व सीएम बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हार को जीत में बदल सकती है

नई दिल्ली: कांग्रेस के सीनियर नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राहुल की अगुवाई में पार्टी में देश की सबसे पुरानी पार्टी हार को जीत में बदल सकती है। उन्होंने कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बुधवार को दिए उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राहुल के अध्यक्ष पद पर बने रहने की बात कही थी।

'राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहें'

'राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहें'

हरीश रावत ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला जी ने जो कहा है मैं उसी को दोहराता हूं कि राहुल गांधी अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे। देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि राहुल जी अध्यक्ष बने रहें। उनके नेतृत्व में कांग्रेस हार को जीत में बदल सकती है। राहुल गांधी ने एक अच्छा चुनावी अभियान चलाया, हालांकि हम सफल नहीं हुए। अब हमें पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करना है। संगठन को मजबूत करना है ताकि आरएसएस और भाजपा के दुष्प्रचार को विफल किया सके।

'राहुल अध्यक्ष रहेंगे'

'राहुल अध्यक्ष रहेंगे'

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि राहुल पार्टी के अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे। सुरजेवाला का ये बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री ए के एंटनी की अध्यक्षता में एक अनौपचारिक बैठक के बाद आया, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इस साल के अंत में हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की।

राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा

राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा

48 साल के राहुल गांधी ने पिछले महीने लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि हमें अपनी लड़ाई जारी रखनी है। मैं कांग्रेस का अनुशासित सिपाही रहूंगा और निडर होकर लड़ता रहूंगा। लेकिन मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं रहना चाहता। हालांकि 52 सदस्यीय समिति, जिसमें पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल थे, उन्होंने राहुल गांधी से इस तरह के कठोर कदम पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+