कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर भड़के हार्दिक पटेल, कहा- राज्यसभा चुनाव है वजह

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा से कांग्रेस के तीन विधायकों को सस्पेंड करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस कदम पर सवाल उठा रही है, वहीं हार्दिक पटेल के एक ट्वीट से पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ ही आ गया है। हार्दिक पटेल ने ट्वीट करके कहा कि विधानसभा सदन से कांग्रेस के तीन विधायक को निलंबित करने का एक ही कारण है वो है राज्यसभा का चुनाव!!! हार्दिक पटेल ने इस ट्वीट में साफ तौर से कहा है कि कांग्रेस विधायकों को निलंबन कहीं न कहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर किया गया है।

गुजरात विधानसभा का है पूरा मामला

गुजरात विधानसभा का है पूरा मामला

पूरा मामला बुधवार का है जब गुजरात विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा विधायक आपस में भिड़ गए। कांग्रेस विधायक ए प्रताप दुधात, अंबरीश डेर और भाजपा के निकोल से विधायक जगदीश पंचाल आपस में किसी बात को लेकर उलझ गए। मामला इतना बढ़ गया कि उनके बीच हाथापाई हो गई। इस बीच कांग्रेस विधायक ने बेल्‍ट निकालकर भाजपा विधायक पर हमला कर दिया।

हार्दिक पटेल ने किया ट्वीट

हार्दिक पटेल ने किया ट्वीट

इस मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक ए प्रताप दुधात और अंबरीश डेर को सदन से 3 साल के निलंबित कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस के एक और विधायक बलदेव ठकोर को भी एक साल के लिए सस्‍पेंड किया गया। इस कार्रवाई को लेकर हार्दिक पटेल ने सवाल खड़े किए हैं।

23 मार्च को है राज्यसभा चुनाव

23 मार्च को है राज्यसभा चुनाव

हार्दिक पटेल ने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस विधायकों पर ये कार्रवाई राज्यसभा चुनाव को लेकर की गई है। हार्दिक पटेल ने ट्वीट करके कहा कि विधानसभा सदन से कांग्रेस के तीन विधायक को निलंबित करने का एक ही कारण है वो है राज्यसभा का चुनाव!!! हार्दिक पटेल ने इस ट्वीट के जरिए बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि देश के 16 राज्यों में 58 राज्यसभा सीटों के लिए 23 मार्च को चुनाव है। ये चुनाव बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+