हार्दिक पटेल ने पटना में लगाया नीतीश के वोट बैंक पर निशाना, कहा-जिसको जो करना है कर ले

पटना। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बारे में बड़ा बयान दिया है। हार्दिक पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है, मैं भाजपा का धुर विरोधी हूं, ऐसे में नीतीश कुमार से मुलाकात का कोई मतलब नहीं है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि नीतीश कुमार ने अब अपना ट्रैक बदल दिया है, अब उनसे मिलने में कोई फायदा नहीं है।

hardik patel

नीतीश चचा ने मिलने के लिए नहीं बुलाया

इससे पहले शनिवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पटेल जागरुकता कार्यक्रम के दौरान हार्दिक ने कहा कि वह अगले दो साल में पटना के गांधी मैदान में 10 लाख कुर्मियों की रैली करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रास्ता बिहार से होकर जाता है, उनकी इच्छा नालंदा से चुनाव लड़ने की नही है, बल्कि मुझे दिल्ली पहुंचना है। उन्होंने कहा कि कुर्मी, कुशवाहा धानुक एक हो जाएं तो कोई टिक नहीं सकता है। वहीं नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार चाचा ने मुझे मिलने के लिए नहीं बुलाया क्योंकि उन्हें डर है कि अगर ऐसा किया तो उन्हें दिल्ली से डांट पड़ जाएगी।

तेजस्वी से करेंगे मुलाकात

गौर करने वाली बात यह है कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल थे तो उन्होंनी नीतीश की जमकर तारीफ की थी, उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करना चाहेंगे। इस बार हार्दिक ने कहा कि मैं बिहार के दौरे के दौरान तेजस्वी यादव को फोन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं लालू प्रसाद यादव से जरूर मिलता अगर वह मुंबई में इलाज नहीं करा रहे होते। मैं तेजस्वी यादव से जरूर मिलने की कोशिश करूंगा।

आज करेंगे जनसभा को संबोधित

आपको बता दें कि हार्दिक पटेल आज पटना में जनसभा को संबोधित करेंगे, इस जनसभा से पहले उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह यहां किसी का समर्थन या विरोध करने के लिए नहीं आए हैं। मैं यहां लोगों के अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए आया हूं। राजनीति में अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि मैं भाजपा के खिलाफ हूं, मैं अभी सिर्फ 24 साल का हूं, लिहाजा अभी चुनाव लड़ने के लिए योग्य नहीं हूं।

पहले की थी नीतीश की तारीफ

गौरतलब है कि जब 2016 में हार्दिक पटेल ने गुजरात में पाटीदार आंदोलन शुरू किया था तो उस वक्त पटेल ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी, जोकि कांग्रेस-राजद के साथ महागठबंधन में सरकार बनाने में सफल हुए थे। उस वक्त हार्दिक ने नीतीश कुमार की भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की उनकी कोशिश की तारीफ की थी। हार्दिक लगातार गुजरात में पाटीदार समुदाय को आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+