हिरासत में हार्दिक पटेल, सूरत व अहमदाबाद में इंटरनेट बंद
सूरत (गुजरात)| पटेल समुदाय के लिए जाति आधारित आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में आंदोलन करने वाले हार्दिक पटेल को पुलिस ने शनिवार को उनके 50 समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद हार्दिक के तेवर बदलने को तैयार ही नहीं हैं।
जानिए क्या-क्या हुआ?
- आपको बता दें कि को अपने आरक्षण की मांग को लेकर आज हार्दिक पटेल सूरत में 'एकता रैली' निकालने जा रहे थे।
- लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
- पुलिस का कहना है कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया।
- पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नेतृत्व में प्रस्तावित इस रैली को पुलिस ने 'अनधिकृत' बताया।
- कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अहमदाबाद, सूरत, बनासकांठा, मेहसाणा समेत कई शहरों में 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है
- मालूम हो की हार्दिक पटेल के साथ उनके 50 समर्थकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
- इन गिरफ्तारियों के बावजूद पटेल समुदाय के सदस्यों ने हीराबाग क्षेत्र से एक रैली निकाली, जहां से पास के सह-संयोजक निखिल पटेल को गिरफ्तार किया गया।
- अपनी गिरफ्तारी पर पटेल ने कहा कि पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
- उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण रैली निकालना चाहते थे, लेकिन गुजरात सरकार हर किसी को प्रताड़ित करने पर तुली है।
- हार्दिक ने कहा कि हम किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि सिर्फ अपने समुदाय के आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं।
- उन्होंने इस गिरफ्तारी को 'अवैध और गुजरात सरकार द्वारा लोकतंत्र का बुलडोजर चलाने' जैसा करार दिया।
- पटेस की गिरफ्तारी के बाद गुजरात में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
- देखें वीडियो: विदेशी लड़की संग अश्लील हरकत करते हार्दिक पटेल
The Govt & the police of Gujarat just want to create unrest in the state: Hardik Patel pic.twitter.com/m6CumsaSLh
— ANI (@ANI_news) September 19, 2015 












Click it and Unblock the Notifications