हरदीप पुरी बोले- शराब की जगह पेट्रोल पर वैट घटाएं कांग्रेस शासित राज्य, तब जनता को मिलेगी राहत
नई दिल्ली, 28 अप्रैल: पेट्रोल-डीजल की कीमतें देशभर में आसमान छू रही हैं। बुधवार को एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैर बीजेपी शासित राज्यों पर वैट कम नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही उनसे जनता को राहत देने की अपील की, लेकिन बाद में विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की नीतियों पर ही सवाल उठा दिए, जिस पर अब केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार किया है।

Recommended Video
हरदीप पुरी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने 2018 से ईंधन कर के रूप में 79,412 करोड़ रुपये एकत्र किए और इस वर्ष 33,000 करोड़ रुपये इकट्ठा होने की उम्मीद है। लोगों को राहत देने के लिए उसने पेट्रोल और डीजल पर वैट क्यों नहीं घटाया? उन्होंने कहा कि आयातित शराब की जगह ईंधन पर टैक्स में कटौती करें तो पेट्रोल सस्ता होगा, महाराष्ट्र में पेट्रोल पर 32.15 रुपये प्रति लीटर और कांग्रेस शासित राजस्थान में 29.10 रुपये का वैट है, जबकि बीजेपी शासित उत्तराखंड में केवल 14.51 रुपये और यूपी में 16.50 रुपये वैट है।
पीएम ने कही थी ये बात
पीएम मोदी ने मीटिंग में कहा कि पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। इसके बाद राज्यों से भी ऐसा करने को कहा। बीजेपी शासित राज्यों ने तुरंत वैट घटाकर जनता को राहत दे दी, लेकिन महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे कुछ राज्यों ने ऐसा नहीं किया। पीएम ने आगे कहा कि मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, बल्कि आपके राज्य के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
कांग्रेस ने कही ये बात
इस मुद्दे पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को जुमलों और ध्यान भटकाने की बजाय पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर घटाकर उस स्तर पर लानी चाहिए जिस स्तर पर वो कांग्रेस सरकार में थी।












Click it and Unblock the Notifications