Happy Dussehra Wishes Quotes 2021 : दशहरा पर इन संदेशों के जरिए दीजिए अपनों को बधाई

Happy Dussehra Wishes Quotes 2021 : दशहरा पर इन संदेशों के जरिए दीजिए अपनों को बधाई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हिंदू के पर्व दशहरा को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार ये दिन दिवाली से ठीक 20 दिन पहले आता है। दशहरे का दिन हिन्दुओं के लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। दशहरा का ये पर्व इस साल 15 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। दशहरा के दिन मां दुर्गा ने महिषासुर और भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसी वजह से इस दिन को विजयादशमी कहा जाता है। ये पर्व बुराई पर अच्छाई का और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। विजयादशमी या दशहरा शरद् ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। इस दशहरा अपनों को इन संदेशों के जरिए दें बधाई...।

Happy Dussehra Wishes Quotes 2021

2021 विजयादशमी पर खास संदेश, कोट्स, स्टेटस (Happy Dussehra 2021 Wishes Quotes SMS)

- होती जीत सत्य की और असत्य की हार, यही संदेश देता है दशहरा का त्योहार। हैप्पी दशहरा।

- अज्ञान पर हो जाए, ज्ञान की विजय, बुराई पर हो जाए, अच्छाई की जीत, पाप पर पुण्य पड़ता है भारी, आ जाए आपके पास खुशियां सारी।

दशहरा की शुभकामनाएं। Happy Vijayadashami

-बुराई का नाश हो, सुख का अहसास हो, राम बसे आपके मन में, रावण कभी ना आपके आस-पास हो। दशहरा की शुभकामनाएं।

- बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस, रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश, विजयदशमी की शुभकामनाएं।

- अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय, बुरे पर अच्छे की जय जयकार, यही है दशहरा का त्योहार।

-शांति, अमन के इस देश से, अब बुराई को मिटाना होगा, आतंकी रावण का दहन करने, आज फिर राम को आना होगा।

- त्याग दी सब ख्वाहिशें, कुछ अलग करने के लिए, राम ने खोया बहुत कुछ,श्री राम बनने के लिए। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

शुभ दशहरा। Happy Dussehra 2021

- दशहरा का तात्पर्य, सदा सत्य की जीत, गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत, सच्चाई की राह पर लाख बिछे हों शूल, बिना रुके चलते रहें शूल बनेंगे फूल। शुभ दशहरा।

-आपकी जीवन में हो खुशियों का बसेरा, तहे दिल से कह रहा हूं हैप्पी दशहरा।

शुभ विजयादशमी Wish you a Happy Dussehra 2021..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+