#HappyBirthdayRahulGandhi: 48 के हुए कांग्रेस अध्यक्ष, पीएम ने दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 19 जून, 1970 को राजीव गांधी और सोनिया गांधी के घर जन्में राहुल पार्टी से अगले प्रधानमंत्री उम्मीदवार कहे जा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस में जश्न का माहौल है।

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 19 जून, 1970 को राजीव गांधी और सोनिया गांधी के घर जन्में राहुल पार्टी से अगले प्रधानमंत्री उम्मीदवार कहे जा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस में जश्न का माहौल है। देशभर में उनके जन्मदिन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ अपने अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने पहुंच गए हैं।

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर जहां उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। पीएम ने ट्विटर पर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बहुच-बहुत बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं।'

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे जन्मदिन

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे जन्मदिन

राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंच गए हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों में पहुंचे लोग राहुल गांधी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बार राहुल गांधी ने भी अपना जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाने का तय किया है। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी का ये पहला जन्मदिन है।

युवा कांग्रेस करेगी मैराथन का आयोजन

युवा कांग्रेस करेगी मैराथन का आयोजन

इसलिए उन्होंने तय किया है कि कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन पार्टी मुख्यालय में मनाया जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस और कांग्रेस महिला आयोग ने भी अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया है। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने शाम 5:30 बजे दिल्ली में मैराथन का आयोजन किया है। 'रन फॉर एम्प्लॉएमेंट और विमेन सेफ्टी' नाम से इस मैराथन में जानें-मानें खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+