Google Doodle: 'हंटरवाली' #FearlessNadia का आज 110वां जन्मदिन, फिल्मों में खुद करती थीं सभी स्टंट्स
गूगल डूडल ने आज बॉलीवुड की पहली स्टंटवुमेन फियरलेस नाडिया के 110वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है। फियरलेस नाडिया का असली नाम मैरी एन इवान्स था लेकिन लोग उन्हें उनके स्टेज नाम से ही जानते थे। इस ऑस्ट्रेलियाई सुंदरी ने बॉलीवुड फिल्मों में हीरोइनों को देखने का नजरिया हमेशा-हमेशा के लिए बदल दिया।
नई दिल्ली। गूगल डूडल ने आज बॉलीवुड की पहली स्टंटवुमेन फियरलेस नाडिया के 110वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है। फियरलेस नाडिया का असली नाम मैरी एन इवान्स था लेकिन लोग उन्हें उनके स्टेज नाम से ही जानते थे। इस ऑस्ट्रेलियाई सुंदरी ने बॉलीवुड फिल्मों में हीरोइनों को देखने का नजरिया हमेशा-हमेशा के लिए बदल दिया। नाडिया का जन्म 8 जनवरी, 1908 को पर्थ में हुआ था। संयोग से, कल यानी 9 जनवरी को उनकी डेथ एनिवर्सरी है।

नाडिया पांच साल की थीं जब अपने परिवार के साथ वो भारत आईं थीं। उनके पिता ब्रिटिश आर्मी में थे और बॉम्बे में उनका ट्रांसफर हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद नाडिया परिवार के साथ नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस (अब पाकिस्तान) चलीं गईं जहां उन्होंने घुड़सवारी से लेकर हंटर चलाना सीखा। ये सभी उन्हें आगे अपने करियर में काफी काम आया।

वापस बॉम्बे आने के बाद उन्होंने थियेटर और सर्कस में काम करना शुरू किया। जैसे-जैसे वो फेमस होती गईं उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे। जमशेद वालिया उन्हें फिल्मों में लेकर आए। उन्होंने 'देश दीपक' और 'नूर-ए-यमन' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा 'हंटरवाली' फिल्म के लिए जाना जाता है। 'हंटरवाली' फिल्म में उन्होंने सभी स्टंट्स खुद किए थे। कहा जाता है कि विशाल भारद्वाज की फिल् 'रंगून' में एक्ट्रेस कंगना रनौत का किरदार 'जांबाज जूलिया' उन्हीं से प्रेरित था।
ये भी पढ़ें: Google Doodle: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ के मशहूर लेखक कुवेंपू का आज 113वां जन्मदिन












Click it and Unblock the Notifications