Google Doodle: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ के मशहूर लेखक कुवेंपू का आज 113वां जन्मदिन
महान हस्तियों को उनके जन्मदिन पर सम्मानित करने की कड़ी में आज गूगल ने कन्नड़ कवि और लेखक Kuppali Venkatappa Puttappa को सम्मान दिया है। गूगल ने उनके 113वें जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाया है। इस डूडल में उन्हें खूबसूरत पहाड़ियों के बीच कुछ लिखते हुए दिखाया गया है।
नई दिल्ली। महान हस्तियों को उनके जन्मदिन पर सम्मानित करने की कड़ी में आज गूगल ने कन्नड़ कवि और लेखक Kuppali Venkatappa Puttappa को सम्मान दिया है। गूगल ने उनके 113वें जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाया है। इस डूडल में उन्हें खूबसूरत पहाड़ियों के बीच कुछ लिखते हुए दिखाया गया है। कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा 'कुवेंपू' के नाम से लिखा करते थे।

कुप्पाली का जन्म आज ही के दिन 1904 में मैसूर के कोप्पा तालुक में हुआ था। कुप्पाली अपने जमाने के मशहूर लेखक थे और उनका कन्नड़ भाषा साहित्य में काफी योगदान रहा है। कुप्पाली के लेखन ने जातिवाद और अर्थहीन धार्मिक परंपराओं के प्रति अपना असंतोष दर्शाया। उनकी कविताएं उनके आसपास की प्रकृति के चमत्कारों को दिखाती थीं। इसलिए गूगल ने उन्हें खूबसूरत वादियों में बैठा दिखाया है।
उन्हें रामायण के अपने संस्करण 'श्री रामायण दर्शनम' के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। ये आधुनिक रामायण थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। सरकार ने उनके योगदान के लिए साल 1988 में उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया। कन्नड़ भाषा में शोध के लिए उन्होंने मैसूर विश्ववद्यालय में एक संगठन की शुरुआत की थी जिसका नाम उनके नाम पर रखा गया।
उनकी एक किताब पर बनी फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। निर्देशक गिरीश कर्नाड ने उनकी किताब 'कनरू सुबम्मा हेग्गाडिथी' पर 'कनरू हेग्गाडिथी' फिल्म बनाई थई जिसे कन्नड़ भाषा की बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 11 नवंबर, 1994 में 90 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
ये भी पढ़ें: आज गूगल के डूडल में दिखे मिर्जा गालिब, जानिए कौन थे
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications