Happy Bday Sanjay Dutt: 62 बरस के हुए 'संजू बाबा', जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

नई दिल्ली, 29 जुलाई। हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार संजय दत्त आज 62 बरस के हो गए हैं। जीवन में काफी उतार-चढ़ाव झेल चुके संजय दत्त आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। रीयल लाइफ में भी काफी बिंदास रहने वाले संजय दत्त महान कलाकार सुनील दत्त और बेमिसाल अभिनेत्री नरगिस के पुत्र हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले संजय दत्त 150 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक है।

150 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक हैं संजय दत्त

150 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक हैं संजय दत्त

caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त एक राजा की तरह का जीवन जीते हैं। वो फिल्मों के अलावा एंडोर्समेंट से पैसे कमाते हैं। वेबसाइट के मुताबिक संजय दत्त एक एड्स के जरिए 5 - 6 करोड़ की कमाई करते हैं।

घर की कीमत 3.5 करोड़ के आस-पास है

घर की कीमत 3.5 करोड़ के आस-पास है

मुंबई जैसे शहर में संजय दत्त के पास कई घर है। वो मौजूदा वक्त में अपनी पत्नी मान्यता और अपने दोनों जुड़वा बच्चों के साथ मुंबई के नरगिस दत्त रोड, पाली हिल, बांद्रा के घर में रहते हैं। ये रोड उनकी मां के नाम पर है। कहते हैं कि इस घर की कीमत 3.5 करोड़ के आस-पास है और इस घर में सारी लग्जरी सुविधाएं हैं।

लग्जरी कारों का शौक है संंजू बाबा को

लग्जरी कारों का शौक है संंजू बाबा को

इसके अलावा बॉलीवुड के संजू बाबा को कारों का भी काफी शौक है। उनके पास लग्जरी कारों का सेलेक्शन है। उनके पास रेड फरारी 599 जीटीबी, रोल्स रॉयस घोस्ट, ऑडी ए8 एल डब्ल्यू12, ऑडी आर8, ऑडी क्यू7, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, टोयोटा लैंड क्रूजर, मर्सिडीज एम-क्लास, लेक्सस एलएक्स470, पोर्श एसयूवी, हार्ले-डेविडसन और एक Ducati का कलेक्शन है।

देश में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वालों में से एक

देश में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वालों में से एक

वैसे संजय दत्त काफी डोनेशन भी देते हैं। वो बहुत सारे सामाजिक संस्थाओं की आर्थिक रूप से मदद भी करते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान गरीब लोगों को फ्री में खाना मुहैया कराया था। वह पोलियो उपचार और कई राज्यों के पर्यटन विभाग के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वो देश में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वालों में से एक हैं।

तीन बच्चों के पिता हैं संजय दत्त

तीन बच्चों के पिता हैं संजय दत्त

पर्सनल लाइफ की बात करें तो संजय दत्त ने जीवन में तीन शादियां की है। उनकी पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी लेकिन ब्रेन ट्यूमर होने की वजह से उनका साल 1996 में देहांत हो गया था। इस शादी से उनको एक बेटी त्रिशाला है, जो कि अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ यू.एस. में रहती है। इसके बाद संजय ने मॉडल रिया पिल्लई से शादी की थी लेकिन उनसे उनका तलाक हो गया। फिर साल 2008 में गोवा में संजय ने मान्यता से शादी कर ली और 21 अक्टूबर 2010 को वे जुड़वा बच्चों के पिता बन गए। लड़के का नाम शहरान और लड़की का नाम इकरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+