हनुमान हमारे भगवान हैं, भगवान की कोई जाति नहीं होती है: चेतन चौहान

नई दिल्ली। भगवान हनुमान पर बयानबाजी अभी भी खत्म नहीं हो रही है। रोज कोई न कोई नेता हनुमान पर बयान दे रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का हनुमान पर बयान देते हुए कहा है कि भगवान की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कहा कि मैं उनको जाति में नहीं बांधना चाहता। उन्होंने हनुमान को खिलाड़ी बताया है।

हनुमान हमारे भगवान हैं, भगवान की कोई जाति नहीं होती है

योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान ने कहा, 'हनुमान जी कुश्ती लड़ते थे, खिलाड़ी भी थे, जितने भी पहलवान लोग हैं, उनकी पूजा करते हैं, मैं उनको वही मानता हूं, हमारे ईष्ट हैं, भगवान की कोई जाति नहीं होता। मैं उनको जाति में नहीं बांधना चाहता।'

हालांकि, पूर्व क्रिकेटर का हनुमान पर दिया यह बयान अन्य नेताओं की तुलना में सुलाझा हुआ है, जो भगवान को किसी जाति या धर्म से नहीं जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवता, भगवान व महापुरुष हैं। उनकी कोई जाति नहीं होती। उन्हें किसी एक जाति विशेष से जोड़ना गलत है।

बता दें कि सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में भगवान हनुमान की जाती थी, जिसके बाद नेताओं के लगातार उलझूल बयान सुनने को मिल रहे हैं। हनुमान पर ताजा विवादित बयान देते हुए कहा था कि हनुमानजी का जन्म गोंडवाना प्रदेश में हुआ था, उस प्रदेश में गोंड जाति का राज्य हुआ करता था। इसलिए हनुमान जी गोंड थे।

इससे पहले बीजेपी नेता चौधरी लक्ष्मी नारायण ने हनुमान जी को 'जाट' बताया था। वहीं, बीजेपी के एक और नेता बुक्कल नवाब ने तो हनुमानजी को मुसलमान तक बता दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+