साउथ की हीरोइनों को हिना खान ने कहा 'मोटा', इस एक्ट्रेस ने लगाई जमकर फटकार
टीवी की सबसे पसंदीदा बहू हिना खान जब से बिग बॉस के घर में गई हैं तभी से वो एक के बाद एक विवादों में फंस रही हैं। अभी कुछ दिन पहले हिना को ढिंचैक पूजा का मजाक बनाए जाने के कारण ट्रोल किया गया था। अब हिना के एक बयान पर जानी-मानीं एक्ट्रेस ने निशाना साधा है।
मुंबई। टीवी की सबसे पसंदीदा बहू हिना खान जब से बिग बॉस के घर में गई हैं तभी से वो एक के बाद एक विवादों में फंस रही हैं। अभी कुछ दिन पहले हिना को ढिंचैक पूजा का मजाक बनाए जाने के कारण ट्रोल किया गया था। अब हिना के एक बयान पर जानी-मानीं एक्ट्रेस ने निशाना साधा है। बिग बॉस के घर में हिना साउथ की एक्ट्रेसेस के बारे में कुछ ऐसा बोल गईं कि हंसिका मोटवानी भड़क उठीं। हंसिका ने ट्विटर पर हिना की जमकर क्लास लगाई है।

हिना खान बिग बॉस के घर में सभी से साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर बात कर रही थीं। इसपर हिना ने कहा कि उन्होंने साउथ की दो फिल्में ठुकरा दीं क्योंकि उन्हें वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था। हिना ने कहा, 'मैंने दो बड़ी साउथ फिल्में मना की हैं क्योंकि उन्होंने मुझे वजन बढ़ाने को कहा था। उन्हें वैसा ही चाहिए, बल्जिंग, थुलथुला-थुलथुला सा।' हिना की इस बात का विकास ने भी समर्थन किया।
हिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई लोगों ने हिना की बातों को गलत बताया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को हिना की बातें बिल्कुल अच्छी नहीं लगीं। उन्होंने ट्वीट कर हिना को जमकर लताड़ा। हंसिका ने लिखा, 'क्या हिना को नहीं पता कि कई बॉलीवुड के एक्टर्स वहां काम कर चुके हैं और अभी भी कर रहे हैं। हिना खान तुम्हें शर्म आनी चाहिए।' हंसिका ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि वो खुद इस फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं और उन्हें इसपर गर्व है। साउथ की हीरोइनों पर ऐसा कमेंट करना हिना को इतना महंगा पड़ेगा, इसकी कल्पना उन्होंने खुद भी नहीं की होगी।
ये भी पढ़े: जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर तन कर निकला 'किम जोंग उन', डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की कर दी जिद












Click it and Unblock the Notifications