जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर तन कर निकला 'किम जोंग उन', डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की कर दी जिद

नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच कैसी दुश्मनी है ये तो हर कोई जानता है। तो ऐसे में क्या होगा जब नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की जिद कर बैठेंगे। ऐसा कुछ हाल ही में हुआ है।

न्यूयॉर्क। नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच कैसी दुश्मनी है ये तो हर कोई जानता है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शब्दों की लड़ाई काफी समय से जारी है। अब सोचिए तब क्या होगा जब किम जोंग पहुंच जाएंगे सीधा ट्रंप टावर और राष्ट्रपति से मिलने की जिद कर बैठेंगे। किम जोंग न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक ऐसी ही जिद करते हुए घूम रहे हैं।

Kim Jong Un Lookalike

सड़क पर हैरानी से देखने लगे लोग

सड़क पर हैरानी से देखने लगे लोग

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के जैसा दिखने वाला एक शख्स उसी के अंदाज में अमेरिका की सड़कों पर घूमने लगा। उसने एकदम किम जोंग का हुलिया अपनाया हुआ था। वैसे ही कपड़े, बार और चाल-ढाल भी एकदम वैसी। जब ये शख्स न्यूयॉर्क की गलियों पर उतरा तो लोगों की नजरें घूम गईं।

सिपाही ने सभी से मिलवाया

सिपाही ने सभी से मिलवाया

लोग हैरान रह गए कि उनके बीच किम जोंग कैसे आ गया है। इस हमशक्ल के साथ एक सिपाही भी था। दोनों सड़कों पर ऐसे तन कर घूम रहे थे जैसे ये वाकई में किम जोंग हों। किम जोंग के हमशक्ल के साथ सिपाही लोगों से कहा भी रहा था कि किम जोंग उनसे मिलना चाहते हैं।

राष्ट्रपति से मिलने की जाहिर की ख्वाहिश

10 घंटे तक न्यूयॉर्क की सड़कें छानने के बाद दोनों ट्रंप टावर के पास पहुंच गए। वहां पहुंच कर इन्होंने राष्ट्रपति से मिलने की इच्छा जाहिर कर दी। इन दोनों का वीडियो QPark नाम के एक यूट्यूब चैनल ने डाली है। इस वीडियो पर अब तक दस लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+